Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

रेड रिबन क्लब का वार्षिक शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई एचआईवी-एड्स से बचाव की जानकारी

रेड रिबन क्लब का वार्षिक शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, विद्यार्थियों को दी गई एचआईवी-एड्स से बचाव की जानकारी

908011020261522291010271403.jpg

दुर्ग। शासकीय आर.एस.आर. रूंगटा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, दुर्ग में 1 अक्टूबर 2026 को रेड रिबन क्लब के वार्षिक शुभारंभ एवं शपथ ग्रहण समारोह के अंतर्गत एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन के अंतर्गत आनंद शिक्षण संस्थान, दुर्ग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, सुरक्षित व्यवहार और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।Image after paragraph

कार्यक्रम में आनंद शिक्षण संस्थान, दुर्ग की प्रोजेक्ट मैनेजर डॉली सिंह एवं मास्टर ट्रेनर मनीष सिन्हा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने और जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं से जागरूकता अभियानों से जुड़कर समाज के विभिन्न वर्गों तक सही जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर रेड रिबन क्लब की प्रभारी एवं कार्यक्रम संचालक फरहा परवीन सिद्दीकी ने विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभावपूर्ण दृष्टिकोण समाप्त करने, संवेदनशील, मानवीय एवं समानतापूर्ण व्यवहार अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूजा महल्होत्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, रेड रिबन क्लब के छात्र-छात्राओं एवं अन्य संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करना, संक्रमण से बचाव के उपायों की जानकारी देना तथा समाज में इससे प्रभावित व्यक्तियों के प्रति सकारात्मक सोच, संवेदनशीलता और भेदभाव रहित व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.