होम / दुर्ग - भिलाई / नागरिक सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
दुर्ग - भिलाई
नागरिक सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन
बैंक के इतिहास में डायरेक्टर पद के लिए पहली बार बन रही है मतदान की स्थिति,
चुनाव के लिए पैनल भी तैयार, रुंगटा व परिवर्तन पैनल के बीच हो सकता है मुकाबला

दुर्ग । नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित दुर्ग के 12 संचालक मंडल सदस्य पद (डायरेक्टर) के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो गई है। मंगलवार को प्रत्याशियों ने उत्साह के साथ नामांकन दाखिल किया। कुल 44 नामांकन प्राप्त हुए है। इनमें कुछ प्रत्याशियों के एक से अधिक नामांकन मिले है। यह नामांकन प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास के देखरेख में पूरी की गई। नामांकन प्रक्रिया के चलते बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में प्रत्याशी, उनके समर्थक और बैंक से जुड़े सदस्य जुटे थे। जिससे नामांकन प्रक्रिया के दौरान गहमागहमी का माहौल निर्मित रहा। नागरिक सहकारी बैंक के इतिहास में संचालक मंडल सदस्य पद के लिए पहली बार मतदान की स्थिति बनते नजर आ रही है। लिहाजा प्रत्याशियों द्वारा दो अलग-अलग पैनलों में अपना नामांकन दाखिल किया गया है। रुंगटा पैनल से प्रत्याशी कमलनारायण रुंगटा, मनोज ताम्रकार, तेजबहादुर बंछोर, संजय सिंह,अखिलेश मिश्रा, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पवन बड़जात्या, श्रीमती नीलू देवांगन, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, अरविंद सुराना, श्रीपाल कोठारी, श्रीमती वसुन्धरा चौरे ने नामांकन दाखिल किया है, वहीं परिवर्तन पैनल से प्रत्याशी राजेश यादव, वेंकट साई शास्त्री राव, मंगल प्रकाश गुप्ता, दीपक चावड़ा, दिनेश मारोटी, रविशंकर भट्ट,अंबर ताम्रकार, अंजय ताम्रकार, पदम ताम्रकार, श्रीमती संध्या तिवारी, रजनी जोशी, श्रीमती वसुन्धरा चौरे द्वारा अपने नामांकन जमा किए गए है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित संचालक मंडल सदस्य के एक पद के लिए केवल श्रीमती वसुन्धरा चौरे द्वारा ही नामांकन दाखिल किया गया है। जिनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। जिसके चलते दोनो पैनल द्वारा श्रीमती वसुन्धरा चौरे को अपने पैनल से प्रत्याशी होने का दावा किया जा रहा है। इस चुनाव में 12 संचालक मंडल सदस्य पद में 10 पद सामान्य वर्ग (अनारक्षित) के लिए है। इनमें 2 पद महिला वर्ग और 2 पद सनदी लेखाकार (चार्टर्ड एकाउंटेंट) के लिए आरक्षित किए गए है। इसके अलावा 1-1 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित किए गए है। संचालक मंडल सदस्य पद के प्रत्याशियों द्वारा मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच नामांकन पत्र जमा किए गए। 4 फरवरी को शाम 4 बजे से प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। जिसके उपरांत वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। नामांकन पत्रों की वापसी के लिए 5 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई। अभ्यर्थी सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। नामांकन वापसी की प्रक्रिया समाप्ति उपरांत अभ्यर्थियों की अंतिम सूची और उन्हें चुनाव चिन्ह का आबंटन किया जाएगा। मतदान की स्थिति निर्मित होने पर 14 फरवरी को श्री गुर्जर क्षत्रिय गुजराती समाज भवन मोतीपारा में मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे का समय निर्धारित किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी देवाशीष दास ने बताया कि संचालक मंडल सदस्यों के अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों व अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना 16 फरवरी को जारी किया जाएगा। इन पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया 20 फरवरी को शाम 4 बजे से बैंक मुख्यालय अस्पताल वार्ड पचरीपारा में पूरी की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.