होम / दुर्ग - भिलाई / मेरे सपनों का आंगन’ में दिखा स्वदेशी का दम, महिला उद्यमियों के हुनर को मिला मंच
दुर्ग - भिलाई
दुर्ग। महेश कॉलोनी, दुर्ग में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं महिला चेम्बर दुर्ग इकाई द्वारा आयोजित “मेरे सपनों का आंगन” कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता का प्रभावी संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री अनुप गटागट, श्री अजय भसीन, डॉ. मानसी गुलाटी, श्री संजय रूंगटा, श्री आशीष सक्सेना, श्री किशोर जैन, श्री अशोक राठी, मनोज अग्रवाल,श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, डॉ. नीला गुप्ता ने शिरकत की और व्यापारी भाई-बहनों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
कौशल्या साय ने किया स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ को आगे बढ़ाने का दिया संदेश
दुर्ग। महेश कॉलोनी, दुर्ग में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं महिला चेम्बर दुर्ग इकाई द्वारा आयोजित “मेरे सपनों का आंगन” कार्यक्रम में महिला उद्यमिता, स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भरता का प्रभावी संगम देखने को मिला।



कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री अनुप गटागट, श्री अजय भसीन, डॉ. मानसी गुलाटी, श्री संजय रूंगटा, श्री आशीष सक्सेना, श्री किशोर जैन, श्री अशोक राठी, मनोज अग्रवाल,श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, डॉ. नीला गुप्ता ने शिरकत की और व्यापारी भाई-बहनों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, गृह सज्जा, खान-पान, फैशन, ज्वेलरी सहित विभिन्न स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने स्टॉलों पर पहुंचकर उत्पादों की जानकारी ली और महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
‘वोकल फॉर लोकल’ से आत्मनिर्भर भारत की ओर
कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाना केवल खरीदारी का निर्णय नहीं, बल्कि देश के कारीगरों, महिला उद्यमियों, छोटे कारोबारियों और स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।
महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने वाले इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि महिलाओं को यदि उचित मंच और बाजार उपलब्ध कराया जाए तो वे अपने हुनर को व्यवसाय में बदलकर परिवार और समाज की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
व्यापारी जगत की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष श्री अनुप गटागट, श्री अजय भसीन, डॉ. मानसी गुलाटी, श्री संजय रूंगटा, श्री आशीष सक्सेना, श्री किशोर जैन, श्री अशोक राठी, श्रीमती नीलू श्रीवास्तव, डॉ. नीला गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सम्माननीय व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“मेरे सपनों का आंगन” आयोजन ने महिला उद्यमियों को बाजार, ग्राहकों और समाज से जोड़ने के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी मंच प्रदान किया। कार्यक्रम में उमड़ी सहभागिता ने स्थानीय व्यापार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.