Jwala

Express News

दुर्ग - भिलाई

शिक्षक समर्पण और मेहनत से गढ़ते हैं विद्यार्थियों का भविष्य : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

शिक्षक समर्पण और मेहनत से गढ़ते हैं विद्यार्थियों का भविष्य : शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

2601310202613160387413102026115948whatsappimage2026-10-13at5.25.08pm.webp

खालसा पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह 2026 आयोजित, दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित
दुर्ग।
खालसा पब्लिक स्कूल, दुर्ग में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण के अंतर्गत दुर्ग एवं बेमेतरा जिले के उत्कृष्ट शिक्षकों, प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को सम्मानित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
   सम्मान समारोह में शिक्षा श्री, शिक्षा दूत, ज्ञानदीप, उत्कृष्ट प्राचार्य एवं उत्कृष्ट प्रधान पाठक के रूप में सम्मानित शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में ज्ञान और संस्कार का संचार कर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं। उनका समर्पण, मेहनत और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
       शिक्षा मंत्री श्री यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी शिक्षकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उत्कृष्ट शिक्षकों द्वारा किए जा रहे नवाचार, मेहनत और समर्पित सेवाएं अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पण और राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह जैसे आयोजन शिक्षा जगत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य शिक्षकों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है और उनके प्रयासों से ही एक शिक्षित, संस्कारवान एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर संभाग आयुक्त एन.के. राठौड़, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, महेंद्र लोढ़ा, जेडी के.वी. राव सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.