होम / दुर्ग - भिलाई / पहले अर्णब, मुरासु और अब अकवान चक्रवात की बेमौसम बारिश से धान उपज को हुए भारी नुकसान : राकेश ठाकुर
दुर्ग - भिलाई
पहले अर्णब, मुरासु और अब अकवान चक्रवात की बेमौसम बारिश से धान उपज को हुए भारी नुकसान : राकेश ठाकुर
किसानों के साथ बड़ा धोखा: समिति ने दिया पॉलिसी नंबर, मुख्यमंत्री टोल फ्री पर बताया जा रहा गलत, बीमा राहत के नाम पर मजाक, जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने सरकार को घेरा
दुर्ग। पहले फसल पकने के दौरान अर्णब, मुरासु तूफान से खेतों में गिरी धान की फसल और अब अकवान चक्रवात की बेमौसम बारिश से धान खरीदी व उपज को हुए भारी नुकसान के बीच फसल बीमा योजना की पोल खुलती नजर आ रही है। ढौर सोसायटी के किसानों ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर से संपर्क कर इस गंभीर मामले में शिकायत दर्ज कराई है तथा जल्द से जल्द प्रशासन व सरकार के समक्ष मुद्दा उठाने की मांग की है।
ढौर सोसायटी के किसान राजेन्द्र यादव, डोमार यादव, तननु यादव, संतराम यादव, विजय यादव शिशुपाल यादव ने बताया कि जब उन्होंने अपनी खराब धान की फसल के बीमा क्लेम की स्थिति जानने के लिए प्रयास किया, तो समिति द्वारा उन्हें जो बीमा पॉलिसी नंबर उपलब्ध कराया गया, उसे जब मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर चेक कराया गया तो वह पॉलिसी नंबर ही गलत बताया गया। किसानों ने कहा कि एक तरफ तूफान और चक्रवाती बारिश से फसल खराब होने व धान खरीदी रुकने से वे पहले ही आर्थिक संकट में हैं, वहीं दूसरी तरफ गलत पॉलिसी नंबर मिलने से उनका बीमा क्लेम अधर में लटक गया है और उन्हें दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
इस पूरे मामले पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों से बीमा पॉलिसी नंबर मांगकर घुमाया जा रहा था और अब धौर सोसायटी के किसानों के मामले में यह सामने आया है कि समिति द्वारा दिए गए पॉलिसी नंबर मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत दिखा रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि व्यवस्था में भारी गड़बड़ी और लापरवाही है, जिससे किसानों को मदद के नाम पर सिर्फ गुमराह किया जा रहा है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रभावित किसानों ने फोन पर अपनी पीड़ा साझा करते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों के सही बीमा पॉलिसी नंबर दुरुस्त कर क्लेम की प्रक्रिया तुरंत शुरू नहीं की गई और बारिश व तूफान से हुए नुकसान का पूरा मुआवजा व बाधित धान खरीदी की व्यवस्था शीघ्र नहीं सुधारी गई, तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर जोरदार आंदोलन करेगी।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने ढौर सोसायटी के किसान राजेन्द्र यादव, डोमार यादव, तननु यादव और संतराम यादव सहित जिले के सभी प्रभावित किसानों के सही बीमा पॉलिसी नंबर तत्काल सत्यापित कर दुरुस्त किए जाएं। अर्णव तूफान और अकवान चक्रवात की बारिश से खराब हुई धान की फसल का त्वरित व पारदर्शी सर्वे कराकर किसानों को पूरा मुआवजा व बीमा क्लेम दिलाया जाए। बारिश से प्रभावित धान खरीदी केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू की जाए, नए टोकन की स्पष्ट जानकारी दी जाए और खुले में रखे धान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
-अर्नब और मुरासु तूफान से हुवे नुकसान का अभी तक मूल्यांकन नही, सरकार किसान हितैषी का पिट रहे ढिंढोरा ...
राकेश ठाकुर ने कहा कि अर्णव और मुरासु तूफान के दौरान किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शासन द्वारा आज तक समुचित मूल्यांकन तक नहीं कराया गया है। सरकार की ओर से केवल बयानबाजी की जा रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि प्रभावित किसान आज भी राहत और मुआवजे के इंतजार में परेशान हैं। अब तीसरे चक्रवाती तूफान अकवान ने बेमौसम बारिश के रूप में किसानों पर एक और बड़ी मार की है, जिससे उनकी कमर टूट गई है। पूर्व में हुए तूफानों से फसल को हुए नुकसान का सर्वे तक नहीं होना प्रदेश सरकार की किसान विरोधी सोच और संवेदनहीनता को उजागर करता है। सरकार किसानों को राहत देने के बजाय केवल आश्वासन दे रही है। आखिर किसान कब तक प्राकृतिक आपदा और सरकारी लापरवाही की दोहरी मार झेलते रहेंगे ?
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.