Jwala

Express News

मनोरंजन

ग्रीन ड्रेस में कहर ढाती दिखीं सारा तेंदुलकर, देखिए खूबसूरत लुक

ग्रीन ड्रेस में कहर ढाती दिखीं सारा तेंदुलकर, देखिए खूबसूरत लुक

56315072025173116500x300_2488425-sara-tendulkar.webp

क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। विंबलडन 2025 के खास मौके पर उन्होंने एक ऐसा लुक चुना, जिसने सादगी के साथ-साथ स्टाइल का बेहतरीन मेल दिखाया। सारा ने इस खास दिन के लिए एक सिंपल ग्रीन कलर की स्लीवलेस, फिटेड ड्रेस चुनी, जो घुटनों से थोड़ा नीचे तक लंबी थी। इस ड्रेस की डिजाइन बेहद सिंपल थी, जिसकी स्मूद फैब्रिक ने उसे एक शानदार फिनिश दिया।

बता दें, लुक को पूरा करने के लिए सारा ने फ्लैट सैंडल्स पहनी थी, साथ ही हाथ वाला पंखा भी ले रखा था। जिस पर सफेद बैकग्राउंड पर पत्तियों की डिजाइन बनी हुई थी। यह एकदम समर-परफेक्ट एक्सेसरी लग रही थी।

 

 

गोल्ड और सिल्वर ब्रेसलेट्स पहना हुआ था

एक्सेसरीज की बात करें तो सारा ने अपने लुक को गोल्ड और सिल्वर ब्रेसलेट्स से पूरा किया था। लेयर्ड नेकलेस, डायमंड स्टड्स और सनग्लासेस भी पहना हुआ था। उन्होंने एक स्टाइलिश बेग भी कैरी किया था। इस बैग पर किनारों पर डेकोरेटिव डिजाइन देखने को मिला, जो पूरे लुक को और स्टाइलिश बना रहे थे।

नो-मेकअप लुक में आईं नजर

सारा का मेकअप लुक भी उनके आउटफिट की तरह नेचुरल और फ्रेश था। उन्होंने नो-मेकअप मेकअप लुक चुना, जिसमें वे काफी सुंदर लग रही थीं। हल्का आईशैडो, गालों पर थोड़ी ब्लश और न्यूड लिपस्टिक शामिल थी। उनके बाल स्ट्रेट और सिल्की दिख रहे थे, जो उनके चेहरे के फ्रेम को खूबसूरती से उभार रहे थे।

सारा की मां ने पहनी ब्लू ड्रेस

इस खास मौके पर सारा की मां अंजलि तेंदुलकर भी कम आकर्षक नहीं लग रही थीं। उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने एक लंबी नेकलेस, सनग्लासेस, ब्राउन स्ट्रैप वॉच और फ्लैट सैंडल्स के साथ पहना था। उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और क्लासिक लग रहा था।

सारा तेंदुलकर ने की सादगी में भी गजब की स्टाइल छुपी होती है। उनका यह लुक आज की यंग जेनरेशन के लिए एक परफेक्ट फैशन बन सकता है। वहीं, उनकी मां अंजलि तेंदुलकर का ग्रेसफुल लुक यह दिखाता है कि उम्र चाहे जो भी हो, स्टाइल हमेशा वैसा ही बना रहता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.