Jwala

Express News

मनोरंजन

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम किया:फिल्म '120 बहादुर' के खिलाफ भीड़ सड़क पर उतरी; बोले- इसका नाम '120 वीर अहीर' रखें

गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे जाम किया:फिल्म '120 बहादुर' के खिलाफ भीड़ सड़क पर उतरी; बोले- इसका नाम '120 वीर अहीर' रखें

65821092025181506whatsappvideo2025-09-21at43716pm-ezgifcom-resize_1758453686.webp

बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म '120 बहादुर' के नाम को लेकर हरियाणा में विवाद गहरा गया है। गुरुग्राम में अहीर समाज ने रविवार को फिल्म का नाम बदलकर '120 वीर अहीर' करने की मांग पर महापंचायत की। इसके बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-जयपुर हाईवे (नेशनल हाईवे 48) पर खेड़की दौला टोल टैक्स के पास जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।

अहीर समाज का कहना है कि '120 बहादुर' नाम उनकी वीरता और इतिहास को सही ढंग से नहीं दर्शाता है। फिल्म 1897 की सारागढ़ी की लड़ाई में अहीर रेजिमेंट के 120 सैनिकों के शौर्य की कहानी पर आधारित है, इसलिए फिल्म का नाम '120 वीर अहीर' होना चाहिए।

गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर हाईवे पर धरने पर बैठे समाज के लोग।

गुरुग्राम में दिल्ली जयपुर हाईवे पर धरने पर बैठे समाज के लोग।

अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए क्या है पूरा मामला...

  • खेड़की दौला टोल टैक्स प्लाजा पर महापंचायत : अहीर समाज के नेताओं ने चेतावनी दी थी कि अगर फिल्म का नाम नहीं बदला गया तो समाज कड़ा रुख अपनाएगा। इसे लेकर रविवार को खेड़की दौला टोल टैक्स प्लाजा के पास 200 गांवों की एक महापंचायत बुलाई गई। इस महापंचायत में बड़ी संख्या में अहीर समाज के लोग शामिल हुए।
  • लोग बोले- फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित : महापंचायत में शामिल अहीर समाज के लोगों ने कहा कि फिल्म का मौजूदा शीर्षक उनकी जातीय पहचान को नहीं दर्शाता। फिल्म ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित है और इसमें अहीर समाज के वीरों की शौर्य गाथा दिखाई गई है। शीर्षक में ‘अहीर’ शब्द जोड़ना उनके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सामने लाएगा।

गुरुग्राम में फिल्म का नाम बदलने को लेकर हुई महापंचायत में उमड़ी भीड़।

गुरुग्राम में फिल्म का नाम बदलने को लेकर हुई महापंचायत में उमड़ी भीड़।

  • नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला : महापंचायत में सर्वसम्मति से दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे जाम करने का फैसला लिया गया। जिसके बाद अहीर समाज के लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। समाज के लोगों ने '120 वीर अहीर' के नारे लगाए।
  • हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइन: जाम के कारण दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। उन्होंने कहा कि जब तक फिल्म का नाम नहीं बदला जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। हालांकि, बाद में उन्होंने अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोल दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।

फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर और उसके विरोध में जाम लगाते हुए लोग।

फिल्म 120 बहादुर का पोस्टर और उसके विरोध में जाम लगाते हुए लोग।

अब फिल्म 120 बहादुर के बारे में जानिए...

21 नवंबर को रिलीज होगी फिल्म फिल्म '120 बहादुर' का डायरेक्शन रजनीश घई ने किया है। इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.