Jwala

Express News

मनोरंजन

हर इंडस्ट्री में मौजूद है जेंडर आधारित भेदभाव

हर इंडस्ट्री में मौजूद है जेंडर आधारित भेदभाव:एक्ट्रेस पूजा हेगड़े बोलीं- कभी-कभी नहीं मिलता क्रेडिट, सेट पर दूसरे दर्जे का कराया जाता एहसास

55923032025030624photo-slideshow_1742640950.webp

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के साथ होने वाली लैंगिक भेदभाव पर बात की है। पूजा ने अपने साथ हुए कुछ अनुभवों को भी शेयर किया है।

फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी भी किसी मेल को-एक्टर से परेशानी हुई है? जवाब में वो कहती हैं- ‘यह सभी इंडस्ट्री में होता है लेकिन अलग-अलग स्तर पर। इनमें से कुछ बहुत ही खुले रूप में है और कुछ बहुत ही शटल तरीके में। छोटी-छोटी चीजें होती हैं। जैसे कि मेल एक्टर की वैनिटी वैन सेट के पास खड़ी होती है। जबकि हमें अपने लहंगे को उठाकर दूर तक चलाना पड़ता है।’

पूजा फिल्म देवा में शाहिद कपूर के अपोजिट दिखी थीं।

पूजा फिल्म देवा में शाहिद कपूर के अपोजिट दिखी थीं।

मैं कभी-कभी सोचती हूं, सुनो यार, हमारे बारे में भी सोचो। हमें इतनी भारी भरकम कपड़ों में अपने वैन तक पहुंचने के लिए खुद को घसीटना पड़ता है। ये एक शटल सेक्सिज्म है। यह भी हो सकता है कि आपका नाम पोस्टर में न हो। कभी-कभी आपको क्रेडिट तक नहीं दिया जाता, जबकि भले ही फिल्म लव स्टोरी ही क्यों न हो? हम सबको समझना होगा कि फिल्म बनाना एक कलेक्टिव एफर्ट है।

पूजा आगे कहती हैं कि उन्होंने कई ऐसे मेल को-स्टार के साथ काम किया है, जिन्होंने दशकों की मेहनत से अपनी पहचान बनाई है। लेकिन जहां टेक्निकली वो बड़ी स्टार रही हैं, उन्हें वहां भी सेट पर दूसरे दर्जे का एहसास कराया गया है।

पूजा हिंदी इंडस्ट्री में सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

पूजा हिंदी इंडस्ट्री में सलमान खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

पूजा के काम की बात करें तो इन्होंने तमिल, तेलगु और हिंदी तीनों इंडस्ट्री में काम किया है। पूजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 की रनर अप भी रह चुकी हैं। 2012 में तमिल फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। हाल में शाहिद कपूर के साथ इनकी फिल्म ‘देवा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने एक जर्नलिस्ट की भूमिका निभाई थी।


एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO 13129/ 138
53431032025104744whatsappimage2025-03-31at8.32.37am.jpeg
5421402202513021916.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

5421402202513021916.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.