पॉप सिंगर रिहाना तीसरा बार मां बन गई हैं। उनके घर एक नन्ही बेटी का जन्म हुआ। रिहाना और उनके हसबैंड एसेप रॉकी ने अपनी बच्ची का बेहद खूबसूरत नाम रखा जिसकी काफी चर्चा है।
दुनियाभर में अपनी आवाज और स्टाइल से चर्चा बटोरने वालीं विश्व की सबसे महंगी म्यूजिक आर्टिस्ट रिहाना एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पॉप सिंगर रिहाना तीसरी बार मां गई हैं। उन्होंने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। उनकी बेटी का जन्म 13 सितंबर 2025 को हुआ, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।
रिहाना और उनके हसबैंड ASAP Rocky ने अपनी प्यारी बेटी का खास नाम भी रखा है जो है- ‘रॉकी आइरिश मेयर्स (Rocki Irish Mayers)
रिहाना ने बेटी की दिखाई झलक
रिहाना ने खुद इस खुशखबरी को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने अपनी बेटी के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर पोस्ट कीं, जिसमें मां-बेटी दोनों पिंक आउटफिट में ट्विनिंग करती नज़र आईं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में बेटी का नाम- रॉकी आइरिश मेयर्स और जन्म तिथि 13 सितंबर 2025 लिखा।
क्या है नाम का मतलब
विज्ञापन
रिहाना और एसेप रॉकी की बेटी के नाम की काफी चर्चा हो रही है। कपल ने इस नाम का आधिकारिक अर्थ नहीं बताया है, लेकिन ‘रॉकी’ नाम का कनेक्श उनके पिता एसेप रॉकी से माना जा रहा है। एसेप का असली नाम रकीम मेयर्स (Rakim Mayers) है, और बचपन में उनका निकनेम ‘रॉकी’ ही था। ऐसे में बेटी का नाम भी शायद पिता के नाम से मिलता जुलता रखा गया है।
वहीं ‘आइरिश’ रिहाना के म्यूजिक लव और विरासत को दिखाता है।
रिहाना ने मेट गाला 2025 में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
विज्ञापन
रिहाना इस साल मेट गाला 2025 में नजर आई थीं। इस दौरान प्रेग्नेंट थीं और रेडकार्पेट पर उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट कर खूब सुर्खियां बटोरी थीं।मशहूर डिज़ाइनर मार्क जैकब्स के आउटफिट में रिहाना ने रेड कार्पेट पर चार चांद लगाए थे।
बताते चलें, रिहाना के पहले से दो बच्चे हैं जिनका नाम- RZA और Riot है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.