ग्लैमर का दूसरा नाम एक्ट्रेस निधि अग्रवाल, अदाएं देखकर फैंस हुए दीवाने, शेयर की ये खूबसूरत फोटोज !

इंटरनेट डेस्क: अभिनेत्री निधि अग्रवाल अपने ग्लैमरस अंदाज़ और खूबसूरती को लेकर लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. मूवी ‘मुन्ना माइकल’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली निधि अग्रवाल आज इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार हैं.

टाइगर श्रॉफ के साथ उनकी यह फिल्म दर्शकों के बीच काफी पसंद की गई थी. निधि अग्रवाल सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने लेटेस्ट फोटोशूट्स और वीडियोज़ फैंस के साथ साझा करती रहती हैं.

उनकी हर पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है और फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ करते हैं. यही वजह है कि वह लाखों लोगों की क्रश बन चुकी हैं.

हाल ही में निधि अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना नया फोटोशूट शेयर किया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.

इस फोटोशूट में निधि बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वीडियो में उन्हें मुस्कुराते हुए अलग-अलग पोज़ देते देखा जा सकता है. ऑफ-व्हाइट बैकलेस ड्रेस में निधि का लुक काफी आकर्षक लग रहा है.

खुले बाल और स्टाइलिश ईयररिंग्स उनके पूरे लुक को और भी निखार रहे हैं. उनके चेहरे की मासूमियत और सादगी भरी अदाएं फैंस को खासा पसंद आ रही हैं.

निधि अग्रवाल का यह लेटेस्ट फोटोशूट एक बार फिर साबित करता है कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, बल्कि स्टाइल और फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं. फैंस अब उनकी आने वाली फिल्मों और नए प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.