फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने वॉर 2 में कियारा आडवाणी के बिकिनी सीन पर कमेंट किया था। इसके चलते वह ट्रोल हुए जिसके बाद उन्होंने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। अब इसपर खुद डायरेक्टर ने सफाई दी है।
फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म ‘वॉर 2’ के टीज़र में नजर आईं अभिनेत्री कियारा आडवाणी की बिकिनी लुक पर एक पोस्ट किया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी आपत्तिजनक बताया गया।
जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया था। अब इस पूरे मामले पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी सफाई दी है। लेकिन इस बार फिर वह कियारा पर कमेंट कर विवादों में आ गए।
विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में जब राम गोपाल वर्मा से उनके ट्वीट और उसे डिलीट करने के कारण के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मुझे ठीक से याद नहीं है कि मैंने पोस्ट में क्या लिखा था या क्या कहा था क्योंकि मैंने बहुत सारे ट्वीट किए थे, और यह बहुत पहले की बात है। मेरा मतलब यह है कि अगर आप ट्रेलर के संदर्भ में इस तरह की तस्वीर का इस्तेमाल करते हैं - बिकिनी में एक खूबसूरत लड़की, जो कुछ प्रोवोक करती हों। मेरे हिसाब से मैं इसे एक तरह का ‘बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट’ समझूंगा।"
उन्होंने आगे कहा, “रंगीला के दिनों से ही, मैं खूबसूरत महिलाओं के बारे में अपनी टिप्पणियों को कभी छुपाता नहीं। श्रीदेवी के बारे में बात करते समय भी मैं हमेशा खुलकर बोलता था… मैं सब कुछ वैसे ही करूंगा जैसे मैं हूं। मैं एक व्यक्ति के रूप में खुद को, अपने विचारों को, अपने भावों को व्यक्त करने के तरीके को नहीं बदलूंगा, लेकिन मेरा सिनेमा अलग होगा।”
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ट्वीट क्यों डिलीट किया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
दरअसल, राम गोपाल वर्मा ने अपने उस अब-डिलीट किए गए ट्वीट में ऐसा बयान लिखा था जिसे कई लोगों ने अभिनेत्री के प्रति अपमानजनक बताया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था।
फिल्म ‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है और यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इससे पहले इस यूनिवर्स में ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.