टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को 16 वर्षीय नाबालिग से कथित छेड़छाड़, पीछा करने और मारपीट के आरोप में POCSO एक्ट के तहत मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
'पांड्या स्टोर' फेम अभिनेता रोहित चंदेल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर पर 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का पीछा करने, छेड़छाड़ और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
क्या हैं आरोप?
पुलिस के मुताबिक, पूर्वी उपनगर की रहने वाली 16 साल की लड़की ने एक्टर रोहित चंदेल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, रोहित चंदेल कथित तौर पर नाबालिग लड़की को लगातार अपने मोबाइल नंबर से फोन कर परेशान कर रहे थे। जब लड़की ने उनके कॉल उठाने बंद कर दिए, तो उन्होंने दूसरे नंबर से बार-बार कॉल करना शुरू कर दिया।
आरोप है कि 5 जुलाई को अभिनेता ने लड़की के घर के पास उसका रास्ता रोकने की कोशिश की और बाद में उसका पीछा भी किया। विरोध करने पर कथित रूप से उन्होंने लड़की के साथ बहस की, गाली-गलौज की और मारपीट की।
एक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने अभिनेता रोहित के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 (स्टॉकिंग) और 115(2) (चोट पहुंचाने के इरादे से हमला) की धाराएं भी लगाई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रावरो को मुंबई के दहिसर स्थित उनके घर से पुलिस ने रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उसे विशेष POCSO कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल अभिनेता न्यायिक हिरासत में हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
कौन हैं रोहित चंदेल?
रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'पांड्या स्टोर' में धवल मकवाना और जी टीवी के ऐतिहासिक शो 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव की भूमिका निभाई है। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहादा के रहने वाले रोहित अभिनय में आने से पहले क्रिकेट खेल चुके हैं। उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के लिए क्रिकेट खेला और मार्शल आर्ट्स में भी अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया।
साल 2015 में अभिनय में करियर बनाने के लिए वे मुंबई आए। शुरुआती संघर्ष के दौरान करीब 90 ऑडिशन में असफल रहने के बाद उन्हें पहला विज्ञापन मिला। इसके बाद उन्होंने 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' से टीवी डेब्यू किया। वह 'चंद्रगुप्त मौर्य', 'तमन्ना', 'ये उन दिनों की बात है' जैसे कई धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.