प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का एम्स रायपुर में स्वास्थ्य परीक्षण, स्वास्थ्य हुआ कमजोर
दुर्ग। पंडवानी की प्रसिद्ध लोकगायिका एवं पद्म विभूषण सम्मानित डॉ. तीजन बाई जी को आज उनके गृहग्राम गनियारी से रायपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS Raipur) ले जाया गया, जहाँ उनका विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार एम्स रायपुर में मेडिसिन विशेषज्ञ, आहार विशेषज्ञ तथा न्यूरोलॉजी (स्नायु) विशेषज्ञों की टीम द्वारा उनका परीक्षण किया गया। साथ ही फिजियोथेरेपी उपचार भी कराया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि तीजन बाई जी का स्वास्थ्य इस समय काफी कमजोर है, हालांकि रक्तचाप और शुगर स्तर नियंत्रित हैं। उनकी स्मरण शक्ति (याददाश्त) और पहचानने की क्षमता में कमी आई है। शरीर में हो रही अकड़न को कम करने के लिए नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई है।
चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और फॉलोअप के लिए आने की सलाह दी है। जिला स्तर पर गठित मेडिकल टीम द्वारा उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी की जा रही है।
कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित टीम में डॉ. शिखर अग्रवाल (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, भिलाई-3), खुशबू वर्मा (स्टाफ नर्स), किरण कोरिया (EMT), हिमांशु (वार्ड बॉय) शामिल है l डॉ. तीजन बाई छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने पंडवानी कला को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। सभी प्रदेशवासी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.