किस किसको प्यार करूं 2 का गाना फुर्र रिलीज:हनी सिंह-कपिल शर्मा ने साथ में किया डांस
फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का नया गाना फुर्र रिलीज हो गया है। इस गाने में हनी सिंह और कपिल शर्मा नजर आ रहे हैं। पहले इसका एक टीजर आया था और अब पूरा वीडियो जारी किया गया है। गाने में दोनों पंजाबी स्टाइल में डांस करते दिख रहे हैं। इसके अलावा गाने में कपिल के साथ आयशा खान, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी ने भी डांस किया है।
वीडियो एक स्टेडियम में शूट किया गया है। इसमें डिस्को लाइट्स, बड़ा सेट और पार्टी जैसा माहौल दिख रहा है। गाना हनी सिंह और जोश ब्रार ने गाया है। म्यूजिक भी हनी ने दिया है और इसके लिरिक्स राज ब्रार ने लिखे हैं। ट्रैक में तेज बीट और सिंपल पंजाबी टच है।

गाने फुर्र में त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी के साथ डांस करते हुए कपिल शर्मा।

गाने में हनी सिंह और कपिल शर्मा की खास बॉन्डिंग दिखी।
हनी सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कपिल उनके काफी करीब हैं। उन्होंने कहा कि कपिल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के लिए गाना करना अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि यह गाना फिल्म की डांस थीम के हिसाब से बनाया गया है।
बता दें कि लीड रोल के तौर पर कपिल शर्मा की पहली फिल्म किस किसको प्यार करूं थी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन अब्बास-मस्तान ने किया था और यह 25 सितंबर 2015 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ एली अवराम, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी और साई लोकुर ने एक्टिंग की थी।
अब किस किसको प्यार करूं का दूसरा पार्ट आ रहा है। यह फिल्म 12 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कपिल ऐसे आदमी का रोल कर रहे हैं जो अलग-अलग कल्चरल फैमिली के बीच फंस जाता है। फिल्म के डायरेक्टर अनुकल्प गोस्वामी हैं। इसे रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान ने प्रोड्यूस किया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.