छत्तीसगढ़ी जसगीतों और भजनों पर झूम उठा गंज मंडी का प्रांगण, विवेक शर्मा नाइट में बही भक्ति और संस्कृति की सरिता
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59वें वर्ष के आयोजन में मां काली की झांकी और भोलेनाथ की महिमा ने मोहा मन, 17 अक्टूबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
.jpeg)
दुर्ग। गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति के 59वें वर्ष के शारदीय नवरात्र पर्व पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘विवेक शर्मा नाइट’ में छत्तीसगढ़ी लोककला, भक्ति संगीत और जसगीतों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को झूमने और थिरकने पर मजबूर कर दिया। पंडित विवेक शर्मा एवं उनकी पूरी टीम ने छत्तीसगढ़ महतारी की वंदना, जसगीतों और भजनों के माध्यम से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि गंज मंडी, गंजपारा स्थित दुर्गा उत्सव समिति का प्रांगण देर तक भक्तिरस में सराबोर रहा।
‘छत्तीसगढ़ महतारी तोला बरंबार प्रणाम हो’ और ‘झुपत-झुपत आवव दाई’ जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वहीं महाकाल के भजनों और भगवान भोलेनाथ की महिमा के संगीतमय वर्णन ने वातावरण को शिवमय बना दिया। मां काली की आकर्षक झांकी और धार्मिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, धार्मिक परंपराओं और आस्था का जीवंत चित्रण किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग विधानसभा के पूर्व विधायक अरुण वोरा ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, समाजसेवी प्रकाश देशलहरा, संरक्षक संतोष रूंगटा, किशोरी जैन, पार्षद पति सुरेश गुप्ता, संयोजक शैलेष तिवारी, सतीश कश्यप और विवेक मिश्रा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष रवि पिडिआर, कार्यकारी अध्यक्ष अमित यादव और कोषाध्यक्ष जितेंद्र राठी सहित समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। स्वागत भाषण राहुल साहू ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन किशोर जैन ने किया।
-58 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ा रही समिति
गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति विगत 58 वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए नवरात्र पर्व पर नगरवासियों के लिए विविध आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी मां जगदंबा की मनमोहक प्रतिमा और आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समिति क्षेत्र की लोककला और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित कर रही है।
-17 अक्टूबर को होगा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन
नवरात्रि आयोजन की अगली कड़ी में समिति द्वारा 17 अक्टूबर को मां जगदंबा के पावन प्रांगण में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें देश के ख्यातिप्राप्त कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। आमंत्रित कवियों में दिल्ली के सुदीप भोला, मुंबई के चंदन राय, प्रयागराज के अखिलेश द्विवेदी, इंदौर के एकाग्र शर्मा, उज्जैन के हिमांशु बवंडर, नालंदा की अल्पना आनंद तथा दुर्ग के मयंक शर्मा शामिल हैं। समिति द्वारा आयोजित यह सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम नवरात्र पर्व की धार्मिक आस्था के साथ-साथ कला, साहित्य और लोकसंस्कृति के संगम का अवसर बनेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.