Jwala

Express News

मनोरंजन

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला लंगूरवीर मंदिर का गर्भगृह

श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला लंगूरवीर मंदिर का गर्भगृह

3700202202617333314302022026130257whatsappimage2026-02-02at6.29.04pm.webp

दुर्ग। दुर्ग जिले के अति प्राचीन भगवान लंगूरवीर मंदिर के वार्षिक महोत्सव और मंडई मेला में श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे और धार्मिक कार्यक्रमों में पूरे श्रद्धा व आस्था के साथ शामिल होकर मंडई मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनंद लिया। भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर पब्लिक ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह वार्षिक महोत्सव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा। इस दिन से मंदिर में भगवान लंगूरवीर के दर्शन के लिए गर्भगृह खोल दिए गए है। अब आम श्रद्धालु भी गर्भगृह में प्रवेश कर भगवान लंगूरवीर के दर्शन कर सकेगा, वहीं लंगूरवीर की आरती (गीत) रिलीज और कलयुग का महामंत्र रामलेखन महायज्ञ की शुरुआत की गई। साथ ही छत्तीसगढ़ी गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुति ने आयोजन में श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। जिससे यह वार्षिक महोत्सव व मंडई मेला का आयोजन यादगार बन गया।

Image after paragraph

 इस अवसर पर अतिथि के रुप में शामिल समाजसेवी डॉ. मानसी गुलाटी, निगम एमआईसी सदस्य हर्षिका संभव जैन,ज्ञानेश्वर ताम्रकार और अन्य अतिथियों ने पूरे आयोजन की सराहना की और धार्मिक व सांस्कृतिक परम्पराओं को जीवंत रखने ऐसे आयोजनों पर बल दिया गया। इस दौरान अतिथियों के साथ भगवान लंगूरवीर की आरती (गीत) को स्वर देने वाले प्रसिद्ध गायक कांतिकार्तिक यादव द्वारा आरती (गीत) रिलीज किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंृखला में लोक कलाकार जितेंद्र साहू कृत सोनहा बादर, प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी, भजन गायक लीलाधर चतुर्वेदी सूरदास, प्रसिद्ध गायक नीलकमल वैष्णव, भजन गायक खिलेश यादव, प्रसिद्ध बांसुरी वादक ओपी देवांगन ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। गीत-संगीत में श्रद्धालुओं ने नाच-गाकर अपनी श्रद्धा भक्ति प्रकट की। भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर का वार्षिक महोत्सव और दुर्ग मंडई मेला की शुरुआत सुबह 7 बजे भगवान श्री लंगूरवीर के महाअभिषेक और पूजा अर्चना के साथ हुई। पूजा अर्चना की यह प्रक्रिया मंदिर के पंडित खेमंत प्रसाद तिवारी (राजू महाराज) के सानिध्य में पूरी की गई। इसके अलावा सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। मंडई मेला में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए खाद्य सामग्रियां, खिलौने व अन्य सामग्रियों के स्टाल आकर्षण का केन्द्र रहे। रोमांचकारी झूलों का बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। मंचीय कार्यक्रम का संचालन भगवान श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग पब्लिक ट्रस्ट के अध्यक्ष मानव सोनकर और आभार प्रदर्शन सचिव रविशंकर ढीमर ने किया। इस अवसर पर पब्लिक ट्रस्ट के दीपप्रकाश गुप्ता, आनंददेव ताम्रकार, आशीष शर्मा, राहूल सोनकर, सूरज सोनकर, शिखर गुप्ता, लक्की सार्वा, नानकराव सोनकर,नरेन्द्र सोनकर के अलावा हजारों की संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.