Jwala

Express News

मनोरंजन

पूरी मुंबई के साथ सो रहा था करण कुंद्रा’:बिना नाम लिए एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- धोखे से टूट गई थी

पूरी मुंबई के साथ सो रहा था करण कुंद्रा’:बिना नाम लिए एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा ने लगाया गंभीर आरोप, बोलीं- धोखे से टूट गई थी

35030092025174313eod-55_1759223190.webp

एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर एक समय टीवी एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थीं। अलग होने के बाद दोनों ने ब्रेकअप की अपनी-अपनी वजहें बताईं। अनुषा ने करण पर चीटिंग का आरोप लगाया था। अब अनुषा ने एक पॉडकास्ट में फिर बिना नाम लिए करण को धोखेबाज बताया है। उन्होंने ये भी दावा किया है रिश्ते में होने के बाद भी वो दूसरी लड़कियों के साथ इंटीमेट हो रहे थे।

अपने यूट्यूब चैनल अनवेरीफाइड - द पॉडकास्ट पर अनुषा ने अपने पिछले रिश्तों पर बात करते हुए करण पर तंज कसा है। करण का नाम लिए बिना अनुषा ने कहा- 'डेटिंग एप के साथ मेरा सबसे अनोखा अनुभव यह था कि मुझे एक डेटिंग एप कैंपेन करने के लिए साइन किया गया था और उस समय, मैं मेरे बॉयफ्रेंड को अपने साथ कैंपेन में ले आई। इस कैंपेन के लिए उसे अब तक का सबसे ज्यादा पैसा मिला है। उसने डेटिंग एप का इस्तेमाल लड़कियों से बात करने और मिलने के लिए किया और हम यह कैंपेन साथ कर रहे हैं।'

करण और अनुषा ने साथ में एक रियलिटी शो भी होस्ट किया था।

करण और अनुषा ने साथ में एक रियलिटी शो भी होस्ट किया था।

अनुषा आगे कहती हैं कि जब उन्हें अपने एक्स बॉयफ्रेंड की चीटिंग के बारे में पता चला तो उन्हें विश्वासघात महसूस हुआ। उन्होंने आगे कहा- 'जैसे, हम दोनों को एक साथ एप का चेहरा बनना चाहिए, लेकिन वह इसका इस्तेमाल लड़कियों से बात करने और मिलने के लिए कर रहा है, जिसका पता मुझे बहुत बाद में चला। जब मुझे पता चला कि वह पूरी मुंबई के साथ सो रहा था।'

करण और तेजस्वी 2021 से रिलेशनशिप में हैं और दोनों अपने रिश्तों को लेकर गंभीर हैं।

करण और तेजस्वी 2021 से रिलेशनशिप में हैं और दोनों अपने रिश्तों को लेकर गंभीर हैं।

बता दें कि अनुषा और करण साल 2015 से 2020 तक एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। ब्रेकअप के बाद करण टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के साथ रिलेशनशिप में आ गए, जबकि अनुषा अभी भी सिंगल हैं।

करण अकसर अपने ब्रेकअप के सवाल पर चुप्पी साधे रहते हैं, हालांकि उन्होंने एक बार कहा था, मैं इज्जत और अपने रिश्ते की खातिर चुप था और मैं हमेशा ऐसा ही रखना चाहूंगा। एक जगह पर मैं दो परिवारों के बारे में सोचता हूं। मैं भी पलटकर बहुत कुछ कह सकता हूं लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं। जो उसने शेयर किया वो उसका नजरिया था।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.