Jwala

Express News

मनोरंजन

जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा:पत्नी गरिमा सैकिया ने रोते हुए ताबूत को गले लगाया, हजारों फैंस ने किए अंतिम दर्शन

जुबीन गर्ग की अंतिम यात्रा:पत्नी गरिमा सैकिया ने रोते हुए ताबूत को गले लगाया, हजारों फैंस ने किए अंतिम दर्शन

95721092025180626comp-1-11_1758442495.webp

फेमस सिंगर जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को रविवार सुबह दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। जैसे ही काफिला गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से काहिलीपारा स्थित उनके घर के लिए रवाना हुआ, हजारों फैंस अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

सड़कें लोगों से भरी हुई थीं, हर तरफ फूल बरसाए जा रहे थे और भीड़ जोर-जोर से 'जुबीन दा अमर रहें' के नारे लगा रही थी।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने रोते हुए ताबूत को गले लगाया। पार्थिव शरीर को फूलों से सजी एम्बुलेंस में रखा गया। काफिले में सिंगर की फेवरेट ओपन जीप भी शामिल रही, जिसमें उनका बड़ा पोर्ट्रेट लगाया गया था।

जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया ने उन्हें असमिया गमछा अर्पित किया।

जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया ने उन्हें असमिया गमछा अर्पित किया।

पुलिस महानिदेशक हरमीत सिंह और गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थसारथी महांता एंबुलेंस के आगे चल रहे थे ताकि रास्ता खाली रहे। हजारों फैंस मोबाइल से आखिरी यात्रा की तस्वीरें ले रहे थे।

बता दें कि निधन के दो दिन बाद सिंगर जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को शनिवार को पहले दिल्ली और फिर रविवार सुबह स्पेशल प्लेन से गुवाहाटी पहुंचाया गया है।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिल्ली हवाई अड्डे पर जुबीन को श्रद्धांजलि दी थी।

बता दें कि जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हुआ है। सिंगर 20 सितंबर को होने वाले नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल के लिए सिंगापुर गए हुए थे, जहां उन्होंने कुछ वाटर एडवेंचर एक्टिविटी में हिस्सा लिया था। दावा किया जा रहा था कि सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए एक हादसे में हुई है, हालांकि अब सिंगर की पत्नी ने साफ कर दिया है कि सिंगर की मौत स्कूबा डाइविंग में हुए हादसे नहीं बल्कि दौरा पड़ने से हुई है।

जुबीन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया ने हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा है कि 19 सितंबर को जुबीन अपने 7-8 साथियों के साथ सिंगापुर में यॉट से एक आइलैंड में गए थे। इस दौरान उनके साथ ड्रमर शेखर और सिद्धार्थ भी मौजूद थे। ग्रुप के बाकी लोगों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी, लेकिन जुबीन ने नहीं। वो सभी साथ में याट से तैरने उतरे थे, लेकिन तभी जुबीन को दौरा पड़ा। सिंगर ने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी, जिसकी वजह से उन्हें बचाया नहीं जा सका।

दावा किया जा रहा है कि सिंगर जुबीन गर्ग का ये वीडियो हादसे से ठीक पहले लिया गया था।

दावा किया जा रहा है कि सिंगर जुबीन गर्ग का ये वीडियो हादसे से ठीक पहले लिया गया था।

गरिमा ने बताया है कि इससे पहले भी सिंगर को कई बार दौरे पड़ चुके हैं। इससे पहले भी सिंगर को सिंगापुर में ही दौरा पड़ा था। उनकी पत्नी ने बताया कि एक बार और इसी तरह की स्थिति बन गई थी। तब सभी दोस्त उनकी तबीयत बिगड़ने पर तुरंत अस्पताल ले गए थे, जिससे उनकी जान बच गई थी। उन्हें सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल के ICU में 2 घंटों तक रखा गया था।

जुबीन गर्ग की पत्नी ने रोते हुए की अपील

जुबीन गर्ग के निधन के बाद असम में उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा समेत घटना के वक्त उनके साथ मौजूद सभी लोगों और इवेंट मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। शिकायत होने के बाद शनिवार को सिंगर की पत्नी गरिमा ने सिंगर के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से रोते हुए एक वीडियो जारी कर मैनेजर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत वापस लिए जाने की अपील की है।

बता दें कि जुबीन गर्ग की मौत की जांच की जिम्मेदारी असम सरकार ने सीआईडी को सौंपी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.