Jwala

Express News

गरियाबंद

रिश्वत लेकर केस दबाने का आरोप, ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने लिया एक्शन

गरियाबंद में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

13716042026075833office_of_the_superintendent_of_police__gariaband_1776325405.webp

गरियाबंद। सिटी कोतवाली में पदस्थ उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह पर एक पुलिस प्रकरण दबाने के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले में सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामला सामने आते ही पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया।

पहले ऑडियो में प्रार्थी का आरोप
वायरल पहले ऑडियो में प्रार्थी उप निरीक्षक से बातचीत में कहता सुनाई दे रहा है कि 'आपसे बात हुई थी, 10 हजार मांगे थे, दे दिया, लेकिन कोई काम नहीं हुआ, हमें अंदर जाना पड़ा।' इस पर जवाब में उप निरीक्षक कथित तौर पर कहते हैं कि, पैसा उन्हें नहीं मिला, बल्कि 'पूरा पैसा डीएसपी ने लिया है' और पूरा मामला उन्हीं ने हैंडल किया है। बातचीत में डायरी और कार्रवाई से जुड़ी अन्य बातें भी सामने आ रही हैं।

दूसरे ऑडियो में पत्नी से बातचीत
दूसरे ऑडियो में प्रार्थी की पत्नी से बातचीत सामने आई है, जिसमें उप निरीक्षक किसी नंदू जी के बारे में पूछते हैं और फोटो लाने को कहते हैं। बातचीत के दौरान महिला 10 हजार रुपए वापस दिलाने की बात पूछती है, जिस पर उप निरीक्षक कथित तौर पर कहते हैं कि आ जाओ, डीएसपी से मिलवा दूंगा, पैसा वहीं है, वापस दिलवा देंगे। 

SP Neeraj Action Inspector Suspended

हमले का मामला भी जुड़ा
बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला एक महिला पर हुए हमले से जुड़ा है, जिसमें दो जनप्रतिनिधियों पर हमला करने का आरोप है। हमला करने वाले जनप्रतिनिधियों के बदले पीड़ित परिवार पर ही प्रकरण दर्ज कर दिया गया। इसके पहले पीड़ित परिवार से प्रकरण ना दर्ज करने की आवाज में ₹10,000 की रिश्वत भी ले ली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी प्रकरण को दबाने के लिए रिश्वत ली गई।7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी उप पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। उन्हें 7 दिनों के भीतर प्राथमिक जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

सख्त संदेश
इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस विभाग अब ऐसे मामलों में सख्ती दिखा रहा है। वायरल ऑडियो की सच्चाई जांच के बाद स्पष्ट होगी, लेकिन फिलहाल उप निरीक्षक पर गिरी गाज से विभाग में खलबली मची हुई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.