Jwala

Express News

इंदौर

इंदौर में कॉलेज छात्रा को कुत्तों ने घेरा, गिराकर काटा:पहले भगाया... फिर झुंड लौटा, पैर नोंचकर किया घायल; वीडियो आया सामने

इंदौर में कॉलेज छात्रा को कुत्तों ने घेरा, गिराकर काटा:पहले भगाया... फिर झुंड लौटा, पैर नोंचकर किया घायल; वीडियो आया सामने

48415072025035624comp-12_1752513904.webp

इंदौर शहर में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं लगातार हो रही हैं। तीन दिन पहले ही श्रीनगर एक्सटेंशन में सुबह कॉलेज जा रही एक छात्रा पर एक साथ चार कुत्तों ने हमला कर दिया। इस बीच उसकी सहेली ने बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कुत्तों ने छात्रा को गिराकर उसके पैर को नोंच डाला और काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। ​​​​​​

छात्रा ने पहले तो हिम्मत दिखाते हुए संघर्ष किया और उन्हें भगा दिया, लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद कुत्तों का झुंड दोबारा आ गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

घटना शनिवार (12 जुलाई) सुबह 6:30 बजे की है। छात्रा कॉलोनी से कॉलेज जा रही थी, तभी दूर से एक साथ चार कुत्ते उसकी ओर लपके। वह संभलती, उससे पहले ही वे उस पर टूट पड़े और उसे गिरा दिया। इस दौरान छात्रा ने संघर्ष किया, लेकिन कुत्तों ने उसके पैरों में काट लिया। आपाधापी के बीच कुत्ते बार-बार भागते और फिर उस पर लपकते रहे।

इस दौरान आगे स्कूटी से जा रही उसकी सहेली रुकी, गाड़ी खड़ी की और छात्रा के पास पहुंचकर कुत्तों को भगाया। घायल छात्रा काफी घबरा गई थी और चक्कर आने पर वहीं बैठ गई।

रहवासी दंपती विशाल और शैफाली अग्रवाल उसे अपने घर ले गए और उसके पैरों के जख्मों को साफ किया। उन्होंने बताया कि छात्रा सुबह एग्जाम देने जा रही थी, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। काटने से छात्रा का एक पैर में गहरा जख्म हो गया है। इसके बाद वह अपनी सहेली के साथ इलाज के लिए रवाना हो गई।

कॉलेज छात्रा पर कुत्तों के हमले की दो तस्वीरें देखिए

पहली बार हमला करने के बाद कुत्तों का झुंड दोबारा लौट आया।

पहली बार हमला करने के बाद कुत्तों का झुंड दोबारा लौट आया।

छात्रा की सहेली ने गाड़ी रोकी, वहां पड़े पत्थर उठाकर कुत्तों को भगाया।

छात्रा की सहेली ने गाड़ी रोकी, वहां पड़े पत्थर उठाकर कुत्तों को भगाया।

घायल छात्रा काफी घबरा गई थी और चक्कर आने पर वहीं बैठ गई।

घायल छात्रा काफी घबरा गई थी और चक्कर आने पर वहीं बैठ गई।

जूठन फेंकने से बढ़ी आवारा कुत्तों की संख्या दंपती सहित अन्य लोगों ने बताया कि इस पॉश कॉलोनी में आवारा कुत्तों का काफी आतंक है। उनका आरोप है कि इसका कारण पास की सोनिया गांधी नगर के रहवासियों द्वारा रोज यहां नॉनवेज, जूठन फेंकना है। नगर निगम की गाड़ी रोज कचरा उठाने आती है, लेकिन रात को फिर वहां के रहवासी यहां खुले में जूठन फेंक देते हैं। इससे नगर निगम की सफाई टीम भी परेशान है।

रहवासी आनंद बागोरा व अन्य ने बताया कि कई बार निगम के 311 एप पर शिकायत की तो कचरा उठा लिया जाता है, लेकिन खाद्य पदार्थ के फेंकने से आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ गई है और वे हमला करने लगे हैं।

6 माह में 24 हजार लोगों पर कुत्तों ने किया हमला सरकारी हुकुमचंद अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 13 जुलाई तक करीब 24 हजार लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना शिकार बनाया है। राहत की बात यह है कि एंटी रैबीज वैक्सीन के इलाज के बाद लगभग सभी पीड़ित अब स्वस्थ हैं, लेकिन कुत्तों के काटने का सिलसिला नहीं रुक रहा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.