Jwala

Express News

इंदौर

इंदौर में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे निगमायुक्त:लापरवाही पर जोनल अधिकारी-सीएसआई को नोटिस, दरोगा का वेतन काटा

इंदौर में सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे निगमायुक्त:लापरवाही पर जोनल अधिकारी-सीएसआई को नोटिस, दरोगा का वेतन काटा

95014092025143242ezgifcom-optimize-48_1757858138.webp

रविवार को निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव मध्य क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे। उन्होंने जीपीओ चौराहा, श्रद्धानंद मार्ग, सरवटे बस स्टैंड, छावनी, मधुमिलन चौराहा, छोटी ग्वालटोली, नंदलालपुरा, सराफा कॉर्नर, शक्कर बाजार और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान छावनी श्रद्धानंद रोड पर कटे पेड़ का ग्रीन वेस्ट पड़ा मिला और दुकानों के बाहर कचरा भी दिखा। इस पर निगमायुक्त ने सीएसआई शैलेश पाल को तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित दुकानों पर चालान करने को कहा।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

दरोगा का वेतन काटने के आदेश

निगमायुक्त रविवार को सरवटे बस स्टैंड पहुंचे। यहां ट्रांसफॉर्मर खुला मिला, जिस पर उन्होंने बिजली विभाग से समन्वय कर उसे कवर करने और पास रखा डस्टबिन दूसरी जगह लगाने के निर्देश दिए। साथ ही डीपी के आसपास सफाई कराने को भी कहा।

बस स्टैंड इलाके में सड़क पर सीवरेज का पानी बहता मिला। इसके अलावा बस स्टैंड और निगम दुकानों के टीन शेड पर काफी कचरा और गंदगी देख निगमायुक्त नाराज हो गए। उन्होंने क्षेत्रीय दरोगा रोशन राणा का वेतन काटने के आदेश दिए।

सीएसआई को दी वॉर्निंग

इसके बाद छोटी ग्वालटोली में सफाई व्यवस्था देखने के दौरान क्षेत्र के प्रेसिडेंट टावर परिसर में कचरा और गंदगी मिलने पर संबंधित के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने, साथ ही सीएसआई शैलेश पाल पर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अभी आपको वॉर्निंग दे रहा हूं, इसके बाद भी अगर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली तो कार्रवाई होगी।

इसके बाद वे छोटी ग्वालटोली इलाके में ईदगाह मार्केट पहुंचे। यहां गाय दिखी तो उन्होंने उसे निगम गोशाला भेजने और मार्केट में बड़ी मात्रा में कचरा एवं अटाला मिलने पर रिमूवल की कार्रवाई करने को कहा।

सरवटे बस स्टैंड पर निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव व अन्य अधिकारी।

सरवटे बस स्टैंड पर निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव व अन्य अधिकारी।

अधिकारी और सीएसआई को नोटिस

मधुमिलन चौराहा इलाके में निगमायुक्त यादव ने कहा कि चौराहे ऐसे होने चाहिए, जिसकी सुंदरता और एकरूपता दिखे इसके लिए चौराहों पर साइन बोर्ड आदि की एकरूपता हेतु योजना तैयार करने को बोला। साथ ही चौराहा और डीपी एवं बोर्ड के आसपास अनावश्यक लगे बैनर-पोस्टर हटाने और संबंधित के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इलाके में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर उन्होंने क्षेत्रीय जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी और सीएसआई शैलेश पाल को सफाई काम में सुधार करने के संबंध में निर्देशित करते हुए शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद वे नंदलालपुरा इलाके में व्यवस्था देखने पहुंचे। यहां पर गार्डन के सामने भारतीय पहनावा नामक दुकान द्वारा सड़क पर मटेरियल एवं कचरा फैलाने पर सफाई करने और खाली प्लॉट में बड़ी मात्रा में कचरा मिलने पर चालानी कार्रवाई करने को बोला। निगमायुक्त ने क्षेत्रीय एनजीओ के प्रतिनिधि से भी जानकारी ली।

7 दिन में व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगी कार्रवाई

निगमायुक्त ने सराफा और शक्कर बाजार क्षेत्र का दौरा किया। यहां सफाई व्यवस्था खराब मिलने पर उन्होंने क्षेत्रीय सीएसआई को नोटिस दिया और कहा कि 7 दिन बाद फिर निरीक्षण किया जाएगा। अगर सफाई ठीक नहीं मिली तो सख्त कार्रवाई होगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सराफा क्षेत्र में सड़क पर रखी भवन निर्माण सामग्री हटाने के निर्देश दिए। साथ ही भवन अधिकारी को निर्माणाधीन इमारतों की परमिशन जांचने को भी कहा। निगमायुक्त ने कहा कि सराफा इंदौर की धरोहर है, इसलिए यहां सफाई और व्यवस्था पर खास ध्यान देना जरूरी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.