Jwala

Express News

इंदौर

इंदौर के 1000 करोड़ पर संकट; ढूंढेंगे अमेरिका का विकल्प

टैरिफ से एक्सपोर्ट पर असर, उद्योगपति बोले-रूस से तेल खरीदी पर सब्सिडी का फायदा मिले

9451409202514380622_1757770761.webp

अमेरिका के भारत पर टैरिफ लगाने के बाद इंदौर के उद्योगपतियों ने दूसरे देशों में एक्सपोर्ट के रास्ते ढूंढना शुरू कर दिया है। इंदौर के नजदीक पीथमपुर से हर साल 13 हजार करोड़ का माल एक्सपोर्ट होता है। एक हजार करोड़ का माल अमेरिका जाता है। इसमें आईटी, फार्मा, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग और टेक्स्टाइल के प्रोडक्ट शामिल हैं।

अमेरिका के टैरिफ का जवाब देने के लिए इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश के उद्योगपति यूरोप, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, खाड़ी और आसियान में बाजार तलाश रहे हैं। इसके चलते यहां अमेरिकी टैरिफ का असर बहुत अधिक नहीं रहेगा।

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

उद्योगपतियों नेसंभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी पीथमपुर औद्योगिक संगठन के अध्यक्ष डॉ. गौतम कोठारी कहते हैं, यह विवाद रूस से तेल खरीदने के कारण शुरू हुआ है। भारत पीछे हटने को तैयार नहीं है, इसलिए वहां से होने वाले लाभ का एक हिस्सा उद्योगपतियों को दिया जाना चाहिए।

डॉ. कोठारी ने कहा कि रूस से तेल खरीदी के कारण जो बचत हो रही है उसमें से यदि उद्योगपतियों को 10 प्रतिशत सबसिडी मिलने लगे तो यहां के उद्योगपति दूसरे देशों को कॉम्पिटिटिव रेट पर एक्सपोर्ट शुरू कर देंगे। वैसे अमेरिका का ट्रेड सरप्लस है, यानी हम वहां इम्पोर्ट से ज्यादा एक्सपोर्ट करते हैं। लेकिन यहां के उद्योगपतियों ने दूसरे देशों में एक्सपोर्ट की संभावनाएं तलाशना शुरू कर दी हैं।

ईयू, कनाडा, खाड़ी और आसियान बाजारों में संभावनाएं तलाश रहे इंदौर समेत पूरे मध्यप्रदेश के उद्योगपति यूरोप, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, खाड़ी और आसियान में बाजार तलाश रहे हैं। इसके चलते यहां अमेरिकी टैरिफ का प्रभाव बहुत अधिक नहीं रहेगा।

एसोसिएशन आफ इंडस्ट्रीज मप्र के अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनियां अमेरिका को निर्यात करती हैं, लेकिन इंदौर की कुछ प्रमुख कंपनियों ने पहले ही अमेरिका में यूनिट खोल ली है।

ऐसे में फिलहाल बड़ा प्रभाव तो नहीं दिख रहा। अन्य देशों पर टैरिफ लगने से भारतीय उद्योग चाहें तो इन मौकों को निर्यात बढ़ाने के लिए भुना सकते हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.