Jwala

Express News

जांजगीर-चांपा

दुर्ग में चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज का महाधिवेशन, सीएम साय व पूर्व सीएम बघेल होंगे शामिल

दुर्ग में चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज का महाधिवेशन, सीएम साय व पूर्व सीएम बघेल होंगे शामिल

83230052025173658img-20250530-wa0018.jpg

केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी समाज के लोगों को सक्षम व मजबूत बनाने देंगे कैरियर गाईडेंस

31 मई व 1 जून को आयोजित महाधिवेशन में प्रदेशभर से जुटेंगे समाज के लोग

दुर्ग । सामाजिक बैठक अब केवल समाज के गतिविधियों के चर्चा तक ही सीमित नही रह गया है, बल्कि अपने समाज के विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों व व्यापारियों को सक्षम और मजबूत बनाने बैठक में कैरियर गाईडेंस जैसे प्रभावी कार्यक्रमों का समावेश किया जा रहा है। यह बड़ा पहल चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज छग प्रदेश द्वारा किया गया है। जिसकी झलक चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग राज द्वारा ग्राम कोलिहापुरी स्थित 36 फोर्ट परिसर में 31 मई और 1 जून को आयोजित दो दिवसीय 54 वें केन्द्रीय महाअधिवेशन में दिखाई देगी। महाधिवेशन की शुरुआत 31 मई को सुबह 9 बजे इष्टदेव एवं महापुरुषों के तैल्यचित्र की पूजा-अर्चना के साथ होगी। इस दिन प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी होंगे। श्री चौधरी महाधिवेश में दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक समाज के विद्यार्थियों, युवाओं, किसानों व व्यापारियों को कैरियर गाईडेंस देकर उनका मार्गदर्शन करेंगे। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंद्राकर, पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग राज अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर करेंगे। इसके अलावा अन्य अतिथि मौजूद रहेंगे। महाधिवेशन के द्वितीय दिन 1 जून को समापन के प्रथम सत्र में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रुप में केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी, टंकराम वर्मा, सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज छग प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंद्राकर करेंगे। साथ ही अन्य अतिथि मंचासीन रहेंगे। समापन समारोह का द्वितीय सत्र दोपहर 2 बजे से शुरु होगा। इस अवसर पर छग के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रुप में गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज छग प्रदेश अध्यक्ष विनोद चंद्राकर करेंगे। इसके अलावा अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह महाधिवेशन चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज को सर्वत्र क्षेत्र में सक्षम और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। जिसमें कई विषयों पर विस्तार से चर्चा और विचार विमर्श किया जाएगा। महाधिवेशन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। फलस्वरुप महाधिवेशन में प्रदेशभर से करीब 7 हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है। महाधिवेशन की तैयारी में चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। यह बातें चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज दुर्ग राज अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, सचिव शिव चंद्राकर, कोषाध्यक्ष चंद्रकिशोर चंद्राकर, केन्द्रीय पदाधिकारी कुंदन चंद्राकर, समाज के युवा नेता विनोद चंद्राकर मौजूद रहे। चर्चा में चन्द्रनाहूँ कूर्मि क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष अश्वनी चंद्राकर ने बताया कि समाज के दुर्ग राज को महाधिवेशन आयोजन करने का 5 वर्ष बाद अवसर मिला है। 31 मई व 1 जून को आयोजित महाधिवेशन में दो अलग-अलग सत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। जिसके अंतर्गत युवा, महिला, व्यापारी प्रकोष्ठ द्वारा सामाजित गतिविधियों पर चर्चा, समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान, समाज गौरव सम्मान, युवा प्रतिभा सम्मान, छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान, समाज के संविधान संशोधन के संबंध में चर्चा, सामाजिक प्रकरणों की सुनवाई, आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण, सचिव का प्रतिवेदन प्रमुख है। श्री चंद्राकर ने बताया कि स्व. रघुवर चंद्राकर, स्व. चंदूलाल चंद्राकर, स्व. वासुदेव चंद्राकर हमारे समाज के पुरखा है। उन्होने समाज को हर क्षेत्र में नई उचाईयां प्रदान की थी। वर्तमान में यह समाज पुरखों के बताए मार्ग व आदर्शों पर चलकर समाज को सर्वत्र क्षेत्र में सक्षम एवं मजबूत बनाने कार्य कर रहा है।


RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg

Related News

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती उन्होंने आगे कहा कि, रोजगार को सहायता नहीं बल्कि गारंटी के रूप में प्रस्तुत करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक विकास की उम्मीद है। पहले मनरेगा के भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने को मिलती थी। इसमें फेस अटेंडेंस, साप्ताहिक रिपोर्ट और आनलाइन भुगतान से केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे, मशीनों से काम करा मजदूरो का हक अब कोई नहीं मार सकता। पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें काम होगा।  कांग्रेस को राम के नाम से आपत्ति वहीं कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति राम के नाम को लेकर है जबकि यह स्कीम का शार्ट फॉर्म है। स्कीम में पूरी भागीदारी जनता की है। और राज्य सरकार की भागीदारी बढ़ाए जाने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती उन्होंने आगे कहा कि, रोजगार को सहायता नहीं बल्कि गारंटी के रूप में प्रस्तुत करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक विकास की उम्मीद है। पहले मनरेगा के भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने को मिलती थी। इसमें फेस अटेंडेंस, साप्ताहिक रिपोर्ट और आनलाइन भुगतान से केवल हितग्राही लाभान्वित होंगे, मशीनों से काम करा मजदूरो का हक अब कोई नहीं मार सकता। पूरी पारदर्शिता के साथ इसमें काम होगा। कांग्रेस को राम के नाम से आपत्ति वहीं कांग्रेस के विरोध पर कटाक्ष करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आपत्ति राम के नाम को लेकर है जबकि यह स्कीम का शार्ट फॉर्म है। स्कीम में पूरी भागीदारी जनता की है। और राज्य सरकार की भागीदारी बढ़ाए जाने से पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

Advertisement

RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.