Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

1.048 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम को देख घबरा गए थे आरोपी

1.048 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की टीम को देख घबरा गए थे आरोपी

16425052025155525new-project-2025-05-25t112735097_1748152664.jpg

इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1.048 किलोग्राम चरस के साथ शनिवार रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अब्दुल रईस (48 वर्ष) निवासी बड़वानी और मोहम्मद बाबर (40 वर्ष) निवासी मल्हार पलटन शामिल हैं। दोनों आरोपी चरस की सप्लाई के इरादे से इंदौर आए थे।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान लक्ष्मीबाई नगर रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में एक संदिग्ध कार नजर आई। कार में बैठे दोनों व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे संदेह और गहरा गया।

कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने जब्त की कार।
कार्रवाई के दौरान क्राइम ब्रांच ने जब्त की कार।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार को रोका और तलाशी ली। जिसमें उनके पास से 1.048 किलोग्राम चरस बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे स्वयं भी नशा करते हैं और सस्ते दामों पर चरस लाकर शहर में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई कार भी जब्त की है। जब्त चरस की कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं 4 लाख की कार भी जब्त की गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी चरस कहां से लेकर आ रहे थे और कहां सप्लाई करना थी, इसे लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। ताकि पता चल सके कि आरोपी नशीले पदार्थों का कारोबार तो नहीं करते हैं।

कबाड़ और दर्जी का काम करते हैं आरोपी

 

आरोपी अब्दुल रईस ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शर्ट में काज-बटन लगाने का काम करता है। जल्दी रुपए कमाने के इरादे से चरस की तस्करी में शामिल हो गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर बाजार एवं मल्हारगंज में लड़ाई-झगड़े, जान से मारने की धमकी, जुआ एक्ट में 2 अपराध पहले से पंजीबद्ध हैं। वहीं मोहम्मद बाबर कबाड़ी का काम करता है। जल्दी रुपए कमाने के इरादे से चरस तस्करी में शामिल हो गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सदर बाजार में NDPS एक्ट में पहले से अपराध पंजीबद्ध है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.