Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

ग्वालियर में रात 10 बजे चेन लूट, आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में रात 10 बजे चेन लूट, आरोपी गिरफ्तार

52725052025154235image_380x226_662dd20c6b46d.jpg

ग्वालियर के झांसी रोड में प्रभा होटल के सामने टहल रही एक महिला से पैदल आए बदमाश ने सोने की चेन लूट ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती बदमाश हरिशंकरपुरम की गलियों में कहीं गायब हो गया। घटना शनिवार रात 10 ब जे माधव नगर गेट के पास की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता लगा कि लुटेरे जैसा हुलिया का युवक माधव नगर गेट के पास एक पानी की टिक्की की दुकान के पास काफी देर से बैठा था। जिस पर पूछताछ कर पुलिस को संदेही की पहचान मिली और पुलिस ने उसके ठिकाने से उसे उठा लिया। तलाशी लेने पर लूटी गई सोने की जैन बरामद हो गई है। फिलहाल पुलिस लुटेरे से पूछताछ कर शहर की अन्य वारदातों को संबंध में पूछताछ कर रही है।

RO. NO 13910/80
लुटेरे से बरामद लूटी गई चेन
लुटेरे से बरामद लूटी गई चेन

शहर के झांसी रोड थाना स्थित माधव नगर गेट के पास रहने वाली राजकुमारी जैन गृहिणी हैं। शनिवार रात को खाना खाने के बाद राजकुमारी घर के पास ही टहल रही थी। अभी टहलते हुए वह होटल प्रभा के सामने पहुंची ही थी कि तभी पीछे से पैदल-पैदल आया एक लड़का झपट्‌टा मारकर राजकुमारी के गले से सोने की चेन खींच ले गया। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक झपट्‌टा मार हरिशंकरपुरम की तरफ गलियों से भाग निकला।

घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राजकुमारी जैन से पूछताछ करने के बाद बदमाश की तलाश शुरू कर दी। लुटेरा अकेला था और पैदल आया था यह पता चलते ही पुलिस को समझ आ गया कि यह कोई स्थानीय बदमाश या स्मैकची हो सकती है। जिस पर पुलिस ने पड़ताल की तो पता लगा कि वारदात से पहले स्मैकची जयकांत वर्मा (वंशकार) पुत्र जीवन प्रसाद को उसी इलाके में देखा गया था। पुलिस ने छानबीन की तो पता लगा कि वह अपने ठिकाने पर है। जिस पर एक घंटे के अंदर दबिश देकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। जब तलाशी ली तो उसके पास से लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली है।

 

महिला ने पहचाना लुटेरा और चेन आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस थाना लाई तो राजकुमारी जैन ने आरोपी को एक बार में पहचान लिया। फरियादी ने बताया कि यह बदमाश उसकी चेन लूटकर ले गया था। उसके पास से मिली सोने की टूटी चेन को भी फरियादी ने पहचान कर अपनी बताई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने वारदात कुबूल कर ली है। पानी की टिक्की पीते-पीते की रैकी ऐसा पता लगा था कि आरोपी कुछ देर से घटना स्थल के पास ही एक पानी की टिक्की की दुकान पर बैठा था। जब महिला टहलने निकली तो उसने उसके गले में चेन देख ली थी। वह लगातार उसकी रैकी कर रहा था। जैसे ही वह थोड़े अंधेरे इलाके की तरफ गई तो वह पीछे गया और झपट्‌टा मारकर चेन खींच ले गया। पुलिस का कहना इस मामले में सीएसपी हिना खान ने बताया कि एक महिला से चेन लूट की घटना हुई थी। तत्काल कार्रवाई कर लुटेरे को पकड़ा है और लूटी गई चेन बरामद कर ली गई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.