Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

ग्वालियर के बदनापुरा की गलियों में चली गोलियां:शादी के जश्न में युवकों के साथ महिलाओं ने भी की हर्ष फायरिंग

ग्वालियर के बदनापुरा की गलियों में चली गोलियां:शादी के जश्न में युवकों के साथ महिलाओं ने भी की हर्ष फायरिंग,

635250520251537253-1_1748170121.jpg

ग्वालियर के बदनाम बदनापुरा इलाके से एक बार फिर खुलेआम हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। हैरानी की बात यह रही कि फायरिंग करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं। यह वीडियो बदनापुरा की गलियों में हुई एक शादी का है, जहां बंदूकें लेकर खुलेआम फायरिंग की गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।

फायरिंग करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।
फायरिंग करने वालों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी शामिल थीं।

दो सगे भाइयों की शादी में गोलियों की बौछार

पुलिस जांच में सामने आया कि यह वीडियो 22 मई को बदनापुरा में हुई एक शादी का है। यहां अजब सिंह धनावत के बेटों रंजीत और वरुण धनावत की शादी थी। शादी समारोह में जश्न के दौरान कई लोगों ने लाइसेंसी और अवैध हथियारों से अंधाधुंध हर्ष फायरिंग की। वीडियो में कुछ युवक और एक महिला खुलेआम बंदूकें चलाते नजर आ रहे हैं।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई

सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने बताया कि दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें करीब आधा दर्जन युवक और एक महिला शादी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग करते दिख रहे थे। वीडियो के आधार पर जब पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि यह वीडियो पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बदनापुरा इलाके का है।

इसके बाद आसपास की शादियों की जानकारी जुटाई गई तो सामने आया कि 22 मई को अजब सिंह धनावत के दोनों बेटों की शादी में यह फायरिंग हुई थी। मामले की पुष्टि होने के बाद वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की गई।

महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

महिला समेत 6 लोगों पर दर्ज हुआ केस

पुरानी छावनी थाना पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद महिला समेत छह लोगों के खिलाफ हर्ष फायरिंग और अवैध हथियारों के उपयोग का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में धौलपुर (राजस्थान) निवासी शोहेल धनावत पुत्र बाबू धनावत और कुलदीप धनावत, बदनापुरा निवासी हेमंत उर्फ बिनू धनावत पुत्र रूपसिंह धनावत, मोनू उर्फ खरीबेदर धनावत पुत्र रूपसिंह धनावत, कालू धनावत पुत्र अजब सिंह धनावत और शीसम बाई पत्नी रूपसिंह शामिल हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ग्वालियर का बदनापुरा इलाका लंबे समय से रेड लाइट एरिया के रूप में बदनाम है।
ग्वालियर का बदनापुरा इलाका लंबे समय से रेड लाइट एरिया के रूप में बदनाम है।

रेड लाइट एरिया के रूप में बदनाम है बदनापुरा

 

ग्वालियर का बदनापुरा इलाका लंबे समय से रेड लाइट एरिया के रूप में बदनाम है। यहां कई बार लड़कियों की खरीद-फरोख्त और अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। बदनापुरा में पुलिस को दबिश देने से पहले विशेष योजना बनानी पड़ती है, क्योंकि कई बार पुलिस पर हमले भी हो चुके हैं। पुलिस अब वीडियो में दिखे आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.