Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

गौरक्षा के नाम पर दो युवकों को रातभर पीटा:भोपाल के डेयरी संचालक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर; बजरंग दल पर पीटने के आरोप

गौरक्षा के नाम पर दो युवकों को रातभर पीटा:भोपाल के डेयरी संचालक की मौत, दूसरा वेंटिलेटर पर; बजरंग दल पर पीटने के आरोप

90817062025152954screenshot-2025-06-17-144911_1750151913.png

रायसेन में गौ-परिवहन के शक में दो युवकों को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 20 से 25 बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गायों से भरी गाड़ी को मेगांव के पास रोका। इसके बाद दोनों युवकों की रातभर पिटाई की।

घटना 5 जून की देर रात की है। सोमवार देर रात पिटाई में घायल भोपाल के जिंसी में रहने वाले डेयरी संचालक जुनैद कुरैशी की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक अरमान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

RO. NO 13910/80

परिजन ने हमले के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने इस मामले में 10 से 15 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। इसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

6 गाय लेकर धनोरा से सिरोंज जा रहे थे परिजनों ने बताया कि जुनैद भोपाल के जिंसी इलाके में डेरी का संचालन करता था। विदिशा में दूध के व्यवसाय से जुड़ा था। जुनैद और अरमान धनोरा से सिरोंज के लिए 6 गाय खरीदकर ला रहे थे। परिजन मोहम्मद माज कुरैशी ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें मेगांव में रोका, फिर सांची और रायसेन के बीच रातभर पीटा।

बजरंग दल पर दो युवकों को रातभर बेरहमी से पीटने के आरोप हैं। इसमें एक युवक की मौत हो गई।

बजरंग दल पर दो युवकों को रातभर बेरहमी से पीटने के आरोप हैं। इसमें एक युवक की मौत हो गई।

हमलावरों ने दो लाख रुपए भी लूटे अरमान के पिता जफर उद्दीन और जुनैद के भाई जैद कुरैशी ने बताया कि हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि करीब दो लाख रुपए भी लूट लिए। परिजन को दोनों युवक 24 घंटे बाद विदिशा अस्पताल में मिले। इसके बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जुनैद की मौत हो गई। अरमान अभी वेंटिलेटर पर है।

डेयरी के लिए खरीदी थी गायें परिजन मोहम्मद अशरफ ने बताया कि जुनैद पिछले दो साल से भोपाल में रह रहा था। वह डेयरी के लिए गाय खरीदता था। उन्होंने आरोप लगाया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता चंदन यादव और चंदन कुशवाह इन युवकों को विदिशा थाने ले गए और वहां से सांची थाना क्षेत्र के मेगांव के पास ले जाकर पिटाई की। जुनैद मूलतः सिरोंज का रहने वाला था, वहीं अरमान श्यामपुर का निवासी है।

हमले में एक युवक की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

हमले में एक युवक की हालत गंभीर है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व में कई भी केस दर्ज रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जिनमें ध्रुव चतुर्वेदी और गगन दुबे (दोनों विदिशा निवासी) और रामपाल राजपूत (करारिया) शामिल हैं। इनके किसी संगठन से जुड़े होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी पशु क्रूरता, अवैध परिवहन और मारपीट जैसे अपराध दर्ज हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.