Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव: 57 साल बाद पंचग्रही योग मना बजरंग बली का प्रकटोत्सव, भोपाल में 400 से ज्यादा स्थानों में भंडारा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार (12 अप्रैल) को हनुमान जन्मोत्सव पंचग्रही योग में मना। गुरबख्श की तलैया, छोला, न्यू मार्केट और गुफा मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए।

92813042025152510bhopal_hanuman_janmotsav_1744531755.webp

 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार (12 अप्रैल) को हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान राम मंदिर गुरबख्श की तलैया, छोला, न्यू मार्केट और गुफा मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। हनुमान जी के अभिषेक, चोला और प्रसाद चढ़ाने कड़ी धूप में भी भक्त कतारों में लगे रहे। करीब 400 स्थानों पर भंडारे हुए। जिनमें पौने तीन लाख लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

मां चामुंडा दरबार के पुजारी पं रामजीवन दुबे ने बताया, चैत्र मास की पूर्णिमा पर बजरंग बली का प्रकटोत्सव 57 साल बाद पंचग्रही योग सूर्य, बुध, शुक्र, शनि, गुरु, मीन राशि व हस्त नक्षत्र व्याघात योग में मनाया गया। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 1:04 बजे से शुभ मुहुर्त में भक्तों ने पूजा-पाठ की। कुंभ, मीन, राशि में साढ़ेसाती शनि चल रहे हैं, सिंह एवं धनु राशि को दैव्या शनि चल रहे हैं। इनके जातक सहित अन्य लोगों ने शनि मंदिरों में पहुंचकर पूजा पाठ की।

शिवलोक फेस-2 में भंडारा 
भोपाल के भेल क्षेत्र में भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बरखेड़ राममंदिर पिपलानी, सोनागिरी खेड़ापति हनुमान मंदिर, आनंद नगर में भी अनुष्ठान हुए। पिपलानी क्षेत्र की विभन्न कॉलोनियों में हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया। शिवलोक फेस-2 में महाकाल भक्त मंडल समिति ने विशाल भंडारा कराया। ।  

गुफा मंदिर में हुआ सहस्त्रधारा अभिषेक
गुफा मंदिर में रामप्रवेश दास महाराज के सानिध्य में सुबह 6.30 पर महंत वैदिक ब्राह्मणों ने हनुमान जी का सहस्रधारा अभिषेक कर सिंदूर और चोला अर्पित कर पूजा की। इस दौरान रामचरितमानस का अखंड पाठ किया गया। बड़े हनुमान महाराज जी की महाआरती की गई। हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।

शीतला माता मंदिर, टीलाजमालपुरा 
हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिर के कुज्य पुजारी विष्णुकांत जोले के बर्गदर्शन में संगीतमय सुंदरकांड आयोजन किया त्या। यह हनुमान में की प्रीन मूर्ति है। इस मोती पर बरवार को सजाकर बीप प्रशावलित किए सथ ही रंगोली सजाई और भंडारा हुआ।

तलैया स्थित काली मंदिर, भोपाल 
भोपाल के तलैया स्थित काली मंदिर से भोभायात्रा निकाली गई। निकाली श्री पशुपतिनाथ नेपाली समाज मंदिर गोविन्दपुरा में हनुमान जयंती उमंग और उल्लास से मनाई गई। बड़ी सख्या में भक्त सुबह से मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की।   

भोजपाल मेला महोत्सव समिति
बरखेड़ा भेल कृष्णा मंदिर विजय मार्केट में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सुक्रकाड पाठ किया गया। भोजपाल मेला महोत्सव समिति ने भंडारा कराया। रायसेन रोड पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में हनुमान जन्मेत्सव मनाया। सूर्योदय के समय अभिषेक पूजन कर लड्डू और फल अर्पित किए गए।  

विवेकानंद कॉलोनी, कटारा हिल्स 
विवेकानंद कॉलोनी कटारा हिल्स में 2000 लोग भंडारे में शामिल हुए। पर्यावरणप्रेमियों ने यहां भंडारे में प्लास्टिक और डिस्पोजल उपयोग नहीं किया। वल्लम नगर में जय महाबली सेवा समिति ने जागरण और कीर्तन किया। समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने बताया, कलश यात्रा और चल समारोह भी निकाला गया। हसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।  

प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर, मिसरोद 
नर्मदापुरम रोड स्थित मिसरोद स्टेशन के पास स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ और आरती के बाद दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण शुरू हुआ। श्रीराम कॉलोनी, गायत्री परिसर, स्नेह नगर सहित आसपास के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। 

श्री शिव शक्ति सिद्धाश्रम 
श्री शिव शक्ति सिद्धाश्रम में हनुमान जी को चोला चढ़ाकर लड्डूओं का भोग लगाया गया। महाआरती के बाद भंडारा हुआ। पंडित सुनील पाण्डेय ने बताया कि हनुमान जी आज भी जीवित हैं। वह अजर और अमर हैं। इसलिए उनका जन्मोत्सव मनाया जाता है।  



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.