Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

महंगाई की मार: बिजली, पानी और मकान महंगे, कमर्शियल गैस सस्ती

मध्य प्रदेश में महंगाई की मार: बिजली, पानी और मकान महंगे, कमर्शियल गैस सस्ती

75801042025044120commercial_gas__toll_tax__electricity_property_guidelines_1743475521.webp

1 अप्रैल 2025 से मध्य प्रदेश में आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ गया है। बिजली, पानी और मकान जैसी मूलभूत सुविधाएं महंगी हो गई हैं, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 41 रुपए की कटौती की गई है। इसके अलावा टोल टैक्स भी बढ़ा दिया गया है, जिससे हाईवे और फोरलेन पर सफर करना महंगा हो गया है।

बिजली दरों में बढ़ोतरी

मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 30 मार्च की देर रात एक अधिसूचना जारी करते हुए बिजली दरों में 3.46 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। घरेलू और कमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं को अब प्रति यूनिट 18 पैसे अधिक चुकाने होंगे। यह तीन साल में दूसरी बार है जब बिजली के दाम बढ़ाए गए हैं। अधिकाधिक बिल वसूली के लिए टाइम ऑफ-डे फार्मूला लागू किया गया है।

इंदौर और भोपाल में प्रॉपर्टी रेट में बढ़ोतरी

इंदौर और भोपाल सहित मध्य प्रदेश के अन्य शहरों में प्रॉपर्टी की नई गाइडलाइन लागू की गई है। भोपाल में 1800 से ज्यादा क्षेत्रों में प्रॉपर्टी दरें बढ़ाई गई हैं। इंदौर में प्रॉपर्टी रेट 26 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जबकि भोपाल में 14 फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। जबलपुर में 19 फीसदी, ग्वालियर में 18 फीसदी और उज्जैन में औसतन 15 फीसदी तक प्रॉपर्टी दरों में वृद्धि हुई है।

RO. NO 13910/80

टोल टैक्स में 7.5% तक की बढ़ोतरी

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स दरें बढ़ा दी हैं। मध्य प्रदेश हाईवे अथॉरिटी ने 4 नेशनल हाईवे पर 1 से 3.5% और 6 स्टेट हाईवे पर 7.5% तक टोल टैक्स में वृद्धि की है। इंदौर-देवास बायपास, इंदौर-अहमदाबाद माछलिया घाट टोल प्लाजा, और ग्वालियर-भिंड जैसे महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे पर टोल बढ़ा दिया गया है।

एटीएम का उपयोग महंगा

भोपाल नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स में 10% और जलकर (पानी के बिल में) 15% बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा, 1 मई से एटीएम का उपयोग भी महंगा हो जाएगा। निर्धारित सीमा से अधिक एटीएम उपयोग पर 21 रुपए की बजाय 23 रुपए शुल्क लगेगा। मेट्रो शहरों में हर महीने पांच बार और अन्य बैंकों के एटीएम से तीन बार मुफ्त उपयोग की अनुमति होगी।

महंगाई से जनता परेशान

बढ़ती महंगाई से जनता में असंतोष है। रियल एस्टेट कारोबारियों ने प्रॉपर्टी रेट में लगातार बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि रेट में अत्यधिक वृद्धि बाजार को अस्थिर करती है। गुजरात जैसे राज्यों में पिछले 12 वर्षों से प्रॉपर्टी दरें स्थिर हैं।

सरकार की इन नीतियों पर विभिन्न संगठनों और आम जनता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आने वाले दिनों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन की संभावना भी जताई जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.