Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस:संगठन उपाध्यक्ष बोले- पीड़ित खुद PCC चीफ से मिलने गया था, बीजेपी ने नौटंकी बताया

63028062025125538download(6).jpg

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा और संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने संयुक्त पत्रकार वार्ता। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह एफआईआर विपक्ष की आवाज को दबाने का एक राजनीतिक हथकंडा है। जीतू पटवारी ने सिर्फ एक पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन सत्ता पक्ष ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस का आरोप: न्याय की लड़ाई लड़ने वालों पर हो रहा हमला

कांग्रेस ने कहा कि जिस व्यक्ति ने शुरुआत में अपनी आपबीती बयान की थी। जैसे उसे मल खिलाया गया, बंदूक तानी गई, मोटरसाइकिल छीनी गई। वही अब दबाव में बयान बदल रहा है। 10 जून से लेकर 18 जून तक उसने यही बातें सार्वजनिक रूप से कहीं, लेकिन अब सरकार के दबाव में उसे पीछे हटने पर मजबूर किया गया।

कांग्रेस ने कहा कि जब पीड़ित को इंसाफ नहीं मिला, तो उसने आत्महत्या की भी कोशिश की, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने समझाकर उसे रोका। इसके बावजूद प्रशासन ने असली दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की और अब उल्टा जीतू पटवारी पर ही एफआईआर दर्ज कर दी। युवक खुद जीतू पटवारी के दौरे का पता चलने पर उनके मिलने आया था।

भाजपा का पलटवार- छवि बचाने के लिए राज्य को बदनाम कर रही कांग्रेस

कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि अपनी खोई हुई साख को वापस पाने के लिए कांग्रेस मध्यप्रदेश की छवि को खराब कर रही है। जीतू पटवारी अब राजनीतिक तौर पर अप्रासंगिक हो चुके हैं। उन्हें अपने अध्यक्ष पद पर भी विचार करना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने भोले-भाले युवाओं को बरगलाकर मोटरसाइकिल और अन्य प्रलोभन देकर साजिश रची है। आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के ही एक अकाउंट से झूठा वीडियो वायरल किया गया और अब वे उसी को सच बताकर मीडिया को भी गुमराह कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मीडिया ने 19 तारीख तक इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया, लेकिन सरकार इसे झूठा साबित करने की कोशिश कर रही है। क्या अब सरकार पत्रकारों की रिपोर्टिंग को भी गलत ठहराएगी?

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

विपक्षी नेता उमंग सिंगार का समर्थन

प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंगार ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट करते हुए लिखा,

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरुद्ध हुई एफआईआर, विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है।चाहे सरकार कितनी भी कोशिश कर ले, मध्य प्रदेश कांग्रेस का हर सिपाही जनता के हितों के लिए निरंतर लड़ता रहेगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.