Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

सामूहिक विवाह ऐसा आयोजन जहाँ बारातियों का स्वागत अधिकारी और जनप्रतिनिधि करते है- शिक्षा मंत्री श्री सिंह

सामूहिक विवाह ऐसा आयोजन जहाँ बारातियों का स्वागत अधिकारी और जनप्रतिनिधि करते है- शिक्षा मंत्री श्री सिंह

6731304202515030893413042025125802img-20250413-wa0094.webp

-धूम धड़ाके के साथ बग्गी पर संवार होकर विवाह स्थल पर बारातियों के साथ पहुँचे दूल्हे
-मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजनान्तर्गत 285 जोड़ो का विवाह हुआ सम्पन्न
बालाघाट।
 प्रदेश के शिक्षा, परिवहन व जिले के प्रभारी मंत्री  उदय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या/ निकाह विवाह योजना ऐसी योजना है, जिसमें बारातियों का स्वागत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाता है। यह ऐसा आयोजन है जिसमें गरीब वर्ग की बेटियों के विवाह में पालक के तौर पर शासन व्यवस्था करती है। ये सब मप्र शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत होता है। मप्र में बेटियों के लिए एक यही नही बल्कि लाड़ली लक्ष्मियो के लिए सायकिल, स्कूटी, स्कालरशिप सहित कॉलेज की फीस भी। साथ ही बड़ी होने पर विवाह, माता बनने पर मातृत्व वंदना और लाडली बहना योजनाओँ से लाभान्वित किया जाता है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने परसवाड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत हुए 285 जोड़ो के सामूहिक विवाह आयोजन में नवविवाहितों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी नव विवाहितों का जीवन सुखमय, मंगलमय और उज्जवल रहें। सामूहिक विवाह में उन्होंने योजना के तहत सांकेतिक रूप से 6 जोड़ो को शासन की राशि 49-49 हजार रुपये के चैक प्रदान किये।
-हर विधानसभा में शुरू होगी एयर लिफ्ट एम्बुलेन्स व्यवस्था..
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि मप्र शासन ने प्रयास शुरू कर दिए है कि अब हर विधामसभा में बड़ा हेलीपेड बनाकर आपात स्थिति में ग्रामीणों के उपचार के लिए एयर लिफ्ट कर देश के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया जाए। प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि शीघ्र ही शासन ग्रामीण परिवहन के लिए परिवहन व्यवस्था निये स्वरूप में प्रारम्भ करने वाली है।
-विधायक, पूर्व मंत्री और जनपद अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद..
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक  मधुभगत ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बहुत ही कामयाब योजना है। जिसका लाभ अंतिम छोर तक पहुँचा है। आज हनुमान जयंती के अवसर पर इतना बड़ा आयोजन परसवाड़ा के लिए यादगार बन गया है। उन्होंने नवविवाहितों के मंगल जीवन की कामना की। साथ ही पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे ने भी सम्बोधित करते हुए जोड़ो को नव जीवन में कामयाबी के साथ जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया। साथ ही जनपद अध्यक्ष  संबल सिंह धुर्वे ने हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित हुए विवाह आयोजन के नवविवाहितों को आशीर्वाद प्रदान किया।
-बग्गी से नगर के बीच से पहुँची बारात..
सामूहिक विवाह आयोजन में शामिल होने के लिए बारात नगर के मध्य से गुजरी। बग्गी पर बैठे दूल्हों को नगरवासियों ने भी आशीर्वाद प्रदान दिया। साथ ही आतिशबाजी व पटाखों की गूंज के साथ बैंड बाजों पर थिरकते हुए बाराती विवाह स्थल छात्रवास परिसर पहुँचे।
-सामूहिक विवाह में रही माकूल व्यवस्था..
परसवाड़ा के छात्रावास परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह का आयोजन स्थानीय छात्रवास परिसर में किया गया। यहाँ जोड़ों सहित बारात व अभिभावकों के लिए माकूल व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। यहां पूजन सामग्री के साथ ही हर एक वर वधु के लिए एक-एक किलो की मालाएं। 285 जोड़ो के लिए 350 किलो से अधिक मालाएं। गर्मी से निजात दिलाने के लिए 20 बड़े जम्बो कूलर के साथ ही 25 पंखे, व्यवस्थित गद्दे व बैठेने के लिए पर्याप्त स्थान रहा। वहीं शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई।
-इनको सांकेतिक रूप से प्रदान किये 49-49 हजार रुपये के चैक..
मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत प्रति कन्या को 49-49 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मंच से सांकेतिक रूप से कल्पना पति रोहित, प्रियंका पति गगन,सरला पति सुनील, वलका पति खिलेंद्र और हिरोंदा पति धीरसिंह को योजना की 49-49 हजार रुपये की राशि के चैक प्रदान किये। सामूहिक विवाह में 285 जोड़ो में 174 अनुसूचित जनजाति के, अन्य पिछड़ा वर्ग के 105,अनुसूचित जाति के 04, सामान्य वर्ग के 1 और मुस्लिम समुदाय के जोड़े शामिल हुए।
-आयोजन में ये रहें बाराती के स्वागत में शामिल..
सामूहिक विवाह के दौरान बारात के स्वागत में कटंगी विधायक गौरव पारधी, कलेक्टर मृणाल मीना, एसपी नगेन्द्र सिंह, एडीएम  जीएस धुर्वे,जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, एसडीएम प्रदीप कौरव, जनपद उपाध्यक्ष कांतिलाल राहंगडाले, जिला पंचायत सदस्य तामेश्वर पटले, दलसिंह सहित सभी जनपद सदस्यगण मौजूद रहें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.