Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के PA पर जानलेवा हमला; कैब ड्राइवर ने 50 रुपए के लिए रवि को मारा चाकू; हालत गंभीर

इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में सोमवार (28 अप्रैल) दोपहर कैब ड्राइवर ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के PA रवि विजयवर्गीय पर चाकू से हमला कर दिया। उनके पैर और पेट पर गंभीर चोंट आई है। एनीमेंट अस्पताल में इलाज चल रहा है।

24029042025050144ravi_vijayvargiya_deadly_attack_1745844484.webp

मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) के निज सहायक (PA) रवि विजयवर्गीय (Ravi Vijayvargiya) पर जानलेवा हमला हुआ है। इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र में सोमवार (28 अप्रैल) दोपहर कैब ड्राइवर ने महज 50 रुपए के लिए इस वारदात को अंजाम दिया है। रवि की हालत गंभीर है, उन्हें एनीमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

RO. NO 13910/80

कैब कैंसिल करने को लेकर विवाद 
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के निज सहायक रवि विजयवर्गीय ने सोमवार दोपहर कैब बुक की थी। परिवार के साथ उन्हें स्टेशन 
जाना था, लेकिन कैब ड्राइवर ने लगेज के एक्ट्रा पैसे मांगने लगा। इतना सामान ले जाने से मना कर दिया। विजयवर्गीय ने इस पर टैक्सी कैंसल कर दी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बढ़ा और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। 

पेट और पैर पर मारी चाकू 
कैब ड्राइवर विजयवर्गीय से कैंसलेशन चार्ज के तौर पर 50 रुपए मांग रहा था। मना करने पर विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि पेट और पैर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद परिजनों ने तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार जारी है। डॉक्टरों ने बताया, रवि खतरे से बाहर हैं। पुलिस ने कैब ड्राइवर शैलेश को गिरफ्तार कर लिया है।  

स्टेशन के लिए बुक की थी उबर 
इंदौर के एडिशनल डीसीपी रामस्नेही मिश्रा ने बताया, साकेत नगर निवासी रवि विजयवर्गीय अपने परिवार को छोड़ने रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने उबर से कैब की बुकिंग की। कैब में समान रख रहे थे कि ड्राइवर किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ी कि कार में रखी चाकू से उसने विजयवर्गीय पर हमला कर दिया। 

 

जबलपुर में भाजपा नेता की पिटाई 
इधर, जबलपुर में तिलवारा पुलिस ने बीजेपी नेता पवन मिश्रा से जमकर मारपीट की है। उनके पूरे शरीर पर लाठी डंडों के निशान हैं। एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दो पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। पवन से यह मारपीट वाहन चेकिंग के दौरान हुई है। बताया कि पुलिसकर्मी बदतमीजी कर रहे थे, मना करने पर पिटाई करने लगे। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.