Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

मां काली की प्रतिमा विसर्जन जुलूस में अंडे फेंकने की अफवाह ने भड़काया तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

डिंडोरी में काली विसर्जन जुलूस के दौरान अंडों की अफवाह से तनाव फैल गया, पुलिस ने स्थिति संभाली और जांच शुरू की।

84129032026065101dindori_news_1774765115.webp

मध्यप्रदेश। डिंडोरी में मां काली की प्रतिमा विसर्जन के समय अफवाह के चलते अचानक तनाव की स्थित बन गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि, पुलिस को बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी ने जुलूस पर अंडे फेंकने की अफवाह उड़ा दी थी। इसके कारण लोग भड़क गए।

अंडे देख लोग हुए आक्रोशित
जानकारी के अनुसार शनिवार रात मां काली की प्रतिमा का विसर्जन होना था। जुलूस अस्पताल कॉलोनी क्षेत्र से होते हुए निकला तो कुछ दूरी पर फूटे हुए अंडे दिखे। इसे देखकर लोग आक्रोशित हो गए। स्थिति कितनी खराब हो गई थी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि, लोग मस्जिद मोहल्ले की ओर बढ़ने लगे थे।

एसडीएम और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे
रात 11 से 12 बजे के बीच यहां लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा थी। पुलिस ने मोर्चा संभाला, एसडीएम राम बाबू देवांगन और एसडीओपी सतीश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पहले चेतावनी दी गई। जब भीड़ आगे बढ़ने लगी तो पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इसके बाद लोग तितर - बितर हो गए। मामला शांत होने पर पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।

Dindori
पुलिस ने मोर्चा संभाला

सीसीटीवी कैमरे फुटेज से होगी आरोपी की पहचान
पुलिस के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई है। अफवाह किसने फैलाई इसे लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से उपद्रवियों की पहचान भी की जाएगी। सड़क पर अंडे किसने फेंके इस बात की भी जांच की जा रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.