Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

MP LPG Price: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹194 तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 190 से 194 रुपये तक घटा दी गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार को राहत मिलेगी। कारोबारियों का कहना है कि परिचालन लागत कम होने से आने वाले समय में ग्राहकों को भी इसका लाभ मिल सकता है।

38401082026175204commercial_lpg_1785569926.webp

मध्य प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है। शनिवार से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं। राज्य के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर 190 से 194 रुपये तक सस्ता हुआ है। इस कटौती से कारोबारियों की परिचालन लागत कम होने की उम्मीद है और आने वाले समय में ग्राहकों को भी इसका फायदा मिल सकता है।

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,743
नई दरों के अनुसार, भोपाल में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 2,743 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2,933 रुपये थी। इंदौर में सिलेंडर का दाम 3,040 रुपये से घटकर 2,846 रुपये हो गया है। वहीं जबलपुर में इसकी कीमत 3,151 रुपये से घटकर 2,957 रुपये कर दी गई है।
इसी तरह ग्वालियर में अब कमर्शियल सिलेंडर 2,963.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 3,155 रुपये का था। वहीं उज्जैन में इसकी नई कीमत 2,908 रुपये तय की गई है, जबकि पहले यह 3,102 रुपये में मिल रहा था।

RO. NO 13910/80

3,300 रुपये से भी अधिक पहुंच गई थी
व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। कई शहरों में इसकी कीमत 3,300 रुपये से भी अधिक पहुंच गई थी। इससे होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग कारोबार की लागत बढ़ गई थी। बढ़ते खर्च के कारण कई कारोबारियों ने खाने और कैटरिंग सेवाओं के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिए थे।

कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद
अब कीमतों में आई कमी से कारोबारियों को राहत मिलने की उम्मीद है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का मानना है कि गैस की लागत कम होने से परिचालन खर्च घटेगा और आने वाले समय में ग्राहकों को भी इसका लाभ मिल सकता है।
कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। उनका कहना है कि एलपीजी महंगी होने के कारण 500 लोगों के एक कार्यक्रम में कैटरिंग की लागत 45 हजार से 50 हजार रुपये तक बढ़ गई थी। इसी वजह से प्रति प्लेट कीमत बढ़ानी पड़ी थी। अब गैस सस्ती होने से आयोजन की लागत कम होगी और कारोबार को भी गति मिलेगी।

प्रदेश में जिलों के हिसाब से देखें तो रीवा में सबसे महंगा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 2,991.50 रुपये का है। इसके बाद सिंगरौली और नरसिंहपुर में इसकी कीमत 2,989.50 रुपये, जबकि सतना में 2,989 रुपये है। वहीं शाजापुर में सबसे सस्ता कमर्शियल सिलेंडर 2,749.50 रुपये में उपलब्ध होगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.