Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

गंभीर मरीज को पीएम एयर एंबुलेंस से भेजा भोपाल एम्स, समय पर मिली इलाज की सुविधा

छतरपुर की गंभीर मरीज को एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस के इलाज के लिए पीएम एयर एंबुलेंस से खजुराहो से भोपाल एम्स भेजा गया। समय पर मिली इस सुविधा से बेहतर इलाज की उम्मीद बढ़ी। जिले के 12 गंभीर मरीज अब तक इस सेवा का लाभ उठा चुके हैं।

33711072026231302chhatarpur_pm_air_ambulance_1783781671.webp

छतरपुर। शहर के बस स्टैंड क्षेत्र की रहने वाली 49 वर्षीय मीना साहू, पत्नी बैजनाथ साहू, की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीएम एयर एंबुलेंस के माध्यम से खजुराहो से भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भेजा गया। मरीज की हालत अत्यंत नाजुक होने के कारण सड़क मार्ग से ले जाना जोखिम भरा माना गया, जिसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

सड़क मार्ग से ले जाना संभव नहीं था
जानकारी के अनुसार, मीना साहू एक्यूट पैनक्रियाटाइटिस नामक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी और चिकित्सकों ने उन्हें जल्द से जल्द उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की सलाह दी थी। ऐसे में परिजनों ने विधायक ललिता यादव से मदद की अपील की। मरीज की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने माना कि सड़क मार्ग से भोपाल ले जाने में काफी समय लगेगा, जिससे उनकी जान को खतरा हो सकता था। इसी कारण पीएम एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई और मरीज को खजुराहो से हवाई मार्ग से भोपाल रवाना किया गया।

विधायक ने इस सेवा को बताया अहम
समय पर एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलने से मरीज को बिना देरी के विशेषज्ञ उपचार के लिए एम्स भेजना संभव हो सका। परिजनों ने एयर एंबुलेंस सेवा को जीवन रक्षक बताते हुए इस पहल की सराहना की है। मरीज को एयर एंबुलेंस से भेजे जाने के बाद परिजनों ने विधायक ललिता यादव का आभार व्यक्त किया। इस पर विधायक ने कहा कि इस सेवा का उद्देश्य गंभीर मरीजों को कम समय में बेहतर चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाना है, ताकि समय पर इलाज मिल सके और उनकी जान बचाई जा सके।

जिले के12 गंभीर मरीजों को मिल चुकी सुविधा
विधायक ललिता यादव ने जानकारी दी कि अब तक पीएम एयर एंबुलेंस सेवा के माध्यम से छतरपुर जिले के 12 गंभीर मरीजों को त्वरित उपचार के लिए भोपाल भेजा जा चुका है। इस सेवा से उन मरीजों को विशेष लाभ मिल रहा है, जिन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता होती है। मीना साहू के परिजनों ने उम्मीद जताई है कि समय पर एम्स में उपचार मिलने से उनके स्वास्थ्य में जल्द सुधार होगा। विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.