Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

महू में फूटी नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन: धमाके के साथ कई फीट ऊंचा उछला पानी, हाईटेंशन लाइन तक पहुंचा फव्वारा

महू के भेरूघाट क्षेत्र में रविवार को नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन अचानक फटने से हड़कंप मच गया। जोरदार धमाके के साथ पानी का विशाल फव्वारा कई फीट ऊंचाई तक उछलने लगा, जो हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक पहुंच गया।

13531052026184203narmada_kshipra_pipeline_bursts_1780215449.webp

महू के भेरूघाट क्षेत्र में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इंदौर-खंडवा रोड पर नर्मदा-क्षिप्रा पाइपलाइन अचानक फट गई। पाइपलाइन फटते ही जोरदार धमाका हुआ और पानी का तेज फव्वारा कई फीट ऊंचाई तक उछलने लगा। पानी का दबाव इतना अधिक था कि, फव्वारा पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की ऊंचाई तक पहुंच गया।

सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू
घटना के बाद आसपास के घरों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सप्लाई बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया।

RO. NO 13910/80

देखिए वीडियो

पाइपलाइन फूटने से हुई पानी की बर्बादी
पाइपलाइन फूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। पानी के चलते रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई। पाइपलाइन से पानी की सप्लाई बंद करके मरम्मत कार्य किया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पाइपलाइन फटने से बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हुई है। 

नुकसान का आंकलन किया जाएगा
पाइपलाइन कब तक ठीक होगी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन को ठीक करने की कोशिश जारी है। कितना नुकसान हुआ इसका आंकलन किया जा रहा है।  

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब पाइपलाइन फूटी तो धमाके की आवाज आई। इसके कारण कुछ देर के लिए दहशत का माहौल हो गया। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.