Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

श्रावण मेले में श्रद्धालुओं को राहत, इसरदा स्टेशन पर 5 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव; रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

श्रावण मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इसरदा स्टेशन पर पांच ट्रेनों का दो मिनट का अस्थायी ठहराव घोषित किया है। यह व्यवस्था 3, 10, 17 और 24 अगस्त को लागू रहेगी। यात्रियों को यात्रा से पहले NTES ऐप या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन का अपडेटेड स्टेटस देखने की सलाह दी गई है।

87501082026174327indian_railways_1785575895.webp

भोपाल: श्रावण मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने जयपुर मंडल के इसरदा रेलवे स्टेशन पर पांच प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। ये सभी ट्रेनें 3, 10, 17 और 24 अगस्त 2026 को इसरदा स्टेशन पर दो-दो मिनट के लिए रुकेंगी, जिससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।

भोपाल मंडल से  गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों का ठहराव विशेष रूप से श्रावण मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हर साल इसरदा क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में अस्थायी ठहराव से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी और यात्रा अधिक आसान होगी।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, जबलपुर-अजमेर एक्सप्रेस (12181) सुबह 10:01 बजे से 10:03 बजे तक इसरदा स्टेशन पर रुकेगी। वहीं अजमेर-जबलपुर एक्सप्रेस (12182) शाम 6:32 बजे से 6:34 बजे तक ठहरेगी।

इसके अलावा मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस (12975) सुबह 4:50 बजे से 4:52 बजे, दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस (18213) दोपहर 1:30 बजे से 1:32 बजे, जबकि साईंनगर शिर्डी-बीकानेर स्पेशल (04716) शाम 7:14 बजे से 7:16 बजे तक इसरदा रेलवे स्टेशन पर रुकेगी।

श्रावण मेले की अवधि के लिए लागू
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह अस्थायी व्यवस्था केवल श्रावण मेले की अवधि के लिए लागू की गई है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

टाइम टेबल और रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन का अपडेटेड टाइम टेबल और रनिंग स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) ऐप या रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। इससे किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सकेगा। श्रावण मास के दौरान देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे समय-समय पर विशेष व्यवस्थाएं और अतिरिक्त ठहराव की घोषणा करता है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का लाभ मिल सके।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.