Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

फर्जी पुलिस बनकर कर रहे थे वसूली, एलएलबी छात्र और HR कर्मचारी गिरफ्तार; नकली पिस्टल भी बरामद

शाहपुरा में पुलिस बनकर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे दो युवकों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपियों में एक एलएलबी छात्र और दूसरा निजी कंपनी का एचआर कर्मचारी है।

31401082026175800bhopal_news_1785567597.webp

भोपाल: शाहपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस बनकर वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले दो युवकों को लोगों की सतर्कता से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में एक एलएलबी का छात्र है, जबकि दूसरा निजी आईटी कंपनी में एचआर कर्मचारी है। दोनों सिविल ड्रेस में वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों से रुपये वसूल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक नकली पिस्टल भी बरामद की है।

पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर दबाव
पुलिस के अनुसार, दोनों युवक शाहपुरा चौराहे पर वाहन चालकों को रोककर हेलमेट नहीं पहनने और यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए मौके पर ही रुपये मांग रहे थे। वे खुद को पुलिसकर्मी बताकर लोगों पर दबाव बना रहे थे, लेकिन किसी भी वाहन चालक का वैधानिक चालान नहीं काट रहे थे।

कोहेफिजा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया
राहगीरों को दोनों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उन्होंने उनसे पूछताछ शुरू की। इस दौरान एक आरोपी ने खुद को कोहेफिजा थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया। यह सुनकर लोगों का शक और बढ़ गया, क्योंकि कोहेफिजा थाने का पुलिसकर्मी शाहपुरा क्षेत्र में इस तरह अकेले वाहन चेकिंग नहीं कर सकता था। लोगों ने तुरंत दोनों का वीडियो बनाना शुरू किया। जब आरोपी वहां से भागने लगे तो राहगीरों ने उन्हें पकड़ लिया और शाहपुरा पुलिस के हवाले कर दिया।

एक नकली पिस्टल बरामद
शाहपुरा थाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमान खान और कार्तिक मिश्रा के रूप में हुई है। पूछताछ में अमान खान ने बताया कि वह एमपी नगर स्थित एक आईटी कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत है, जबकि कार्तिक मिश्रा एलएलबी का छात्र है। तलाशी के दौरान अमान खान की कमर से एक नकली पिस्टल बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जी पुलिसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने दावा किया कि यह उनकी पहली ऐसी वारदात थी, लेकिन पुलिस इस दावे की जांच कर रही है।

पहले भी झांसा देकर वसूली 
पुलिस को आशंका है कि दोनों पहले भी इसी तरह लोगों को झांसा देकर वसूली कर चुके हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की कॉल डिटेल और आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या उन्होंने पहले भी वाहन चालकों या अन्य लोगों से इसी तरह अवैध वसूली की है।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी बनकर पहचान बताए तो उसका पहचान पत्र जरूर देखें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.