Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेला लगा पोहा-जलेबी बेच रहीं, लेकिन क्यों?

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ठेला लगा पोहा-जलेबी बेच रहीं, लेकिन क्यों?

21808042026044845uma.webp

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में उमा भारती टीकमगढ़ में सड़क किनारे ठेले पर पोहा और जलेबी बेचती नजर आ रही हैं। इसे देखकर लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर उमा भारती ठेले पर बैठकर पोहा और जलेबी क्यों बेच रही हैं।

दरअसल, टीकमगढ़ के एसडीएम ने वहां अतिक्रमण खत्म करने के लिए अभियान चला रखा है। इसी कड़ी में मंगलवार को टीकमगढ़ नगर पालिका ने कई ठेले वहां से हटा दिए थे। नगर पालिका की इस कार्रवाई से उमा भारती नाराज हो गईं और विरोध प्रदर्शन करने लगीं।

उमा भारती क्यों बेच रही पोहा-जलेबी?

विरोध के तौर पर उन्होंने पोहा और जलेबी का ठेला लगा लिया। उन्होंने ठेले पर बैठकर कहा कि अधिकारियों ने गरीब विक्रेताओं के हितों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। मीडिया से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि छोटे व्यापारी पूरे दिन मेहनत करके अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। अगर ऐसी कार्रवाई जारी रही, तो उनकी आमदनी पर सीधा असर पड़ेगा।

बीजेपी सरकार को चेतावनी

उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई की गई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगी। उमा भारती के मुताबिक, उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से भी बात की है और अपनी चिंता जाहिर की है।

यह पहली बार नहीं है जब उमा भारती अपनी ही सरकार के खिलाफ उतरी हों। इससे पहले भी वे कई मुद्दों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ विरोध जता चुकी हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.