होम / मध्य प्रदेश / गांधी जयंती पर 2 से 8 अक्टूबर तक मनेगा मद्य निषेध सप्ताह, रैली और ऑनलाइन शपथ समेत होंगे कार्यक्रम
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में नशामुक्ति रैली, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, ग्राम सभाएं और ऑनलाइन शपथ जैसे कार्यक्रम होंगे। स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, महिला स्व-सहायता समूह और सामाजिक संगठन अभियान में भाग लेंगे।
भोपाल: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक मद्य निषेध सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं, नशामुक्ति रैलियां, नुक्कड़ नाटक, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और ग्राम सभाओं का आयोजन होगा। नागरिकों को ऑनलाइन शपथ भी दिलाई जाएगी।
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने सप्ताह के आयोजन को लेकर सभी कलेक्टरों, जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अभियान में सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आध्यात्मिक संस्थाओं और नशामुक्ति के क्षेत्र में काम कर रहे संगठनों का सहयोग लिया जाएगा।
नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता है उद्देश्य
मद्य निषेध सप्ताह का मुख्य उद्देश्य शराब, नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और अन्य दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
2 से 8 अक्टूबर तक होंगे ये कार्यक्रम
2 अक्टूबर: गांधी जयंती पर जागरूकता रैली
सप्ताह की शुरुआत 2 अक्टूबर को नशामुक्ति रैलियों और नुक्कड़ नाटकों से होगी। नशे के दुष्परिणामों को बताने के लिए पोस्टर, फोटो और चित्र प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। नागरिकों को नशा नहीं करने की ऑनलाइन शपथ दिलाई जाएगी।
3 अक्टूबर: स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श शिविर
स्कूलों और कॉलेजों में नशामुक्ति पर प्रतियोगिताएं, संवाद और संगोष्ठियां होंगी। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आवासीय नशामुक्ति केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाए जाएंगे। नशे से प्रभावित लोगों की एचआईवी-एड्स, टीबी और हेपेटाइटिस जैसी बीमारियों की स्क्रीनिंग होगी। संक्रमित पाए जाने वाले लोगों के उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
4 अक्टूबर: ग्राम सभाओं में पारित होंगे प्रस्ताव
ग्राम सभाओं में गांवों को नशामुक्त बनाने के प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ग्रामीणों को जागरूकता साहित्य, पोस्टर और पेम्फलेट वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन शपथ भी दिलाई जाएगी।
5 अक्टूबर: सोशल मीडिया से जुड़ेंगे युवा
ग्राम और नगरीय क्षेत्रों में व्हाट्सऐप समूह बनाकर नशामुक्ति के संदेश, लघु फिल्में और जागरूकता सामग्री साझा की जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए युवाओं और विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
6 अक्टूबर: महिला समूह चलाएंगे अभियान
महिला स्व-सहायता समूह और शौर्या दल स्थानीय स्तर पर नशामुक्ति का संदेश फैलाएंगे। महिलाओं को नशे से होने वाले आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान की जानकारी दी जाएगी।
7 अक्टूबर: विद्यार्थियों को दिलाई जाएगी शपथ
स्थानीय मास्टर वॉलंटियर और नशामुक्ति मित्र स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को ऑनलाइन नशामुक्ति की शपथ दिलाएंगे।
8 अक्टूबर: जिलास्तरीय समापन कार्यक्रम
सप्ताह के अंतिम दिन जिला मुख्यालयों पर समापन कार्यक्रम होंगे। इनमें नशामुक्ति पर आधारित नाटक, नृत्य और संगीत प्रस्तुतियां दी जाएंगी। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.