होम / मध्य प्रदेश / नक्सल प्रभावित बोंदारी गांव में विकास की नई सुबह, CM मोहन यादव ने ग्रामीणों से किया संवाद
मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम बोंदारी में ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने जिले के विकास के लिए 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। सरकार का फोकस सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और रोजगार के साथ पशुपालन, कृषि व वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने पर है।
बालाघाट: कभी नक्सल गतिविधियों के कारण चर्चा में रहने वाला बालाघाट का ग्राम बोंदारी अब विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी जरूरतों व क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 225 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा भी की।
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पशुपालन, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पोषण जैसे मुद्दों पर जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए। साथ ही गांव में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
नक्सल से विकास की ओर बढ़ रहा बालाघाट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार को प्राथमिकता दी जा रही है। सरकार का प्रयास है कि स्थानीय लोगों को गांव और आसपास ही रोजगार के अवसर मिलें, जिससे उनकी आय बढ़े और युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
उन्होंने कहा कि बालाघाट अब नक्सल से विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में स्थायी शांति के साथ सामाजिक और आर्थिक विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है।
225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा
मुख्यमंत्री ने बालाघाट जिले के विकास के लिए विभिन्न विभागों के माध्यम से 225 करोड़ रुपए के कार्यों की घोषणा की। इसके तहत सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। कृषि और उससे जुड़ी गतिविधियों के साथ रोजगार और आजीविका के अवसर बढ़ाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। स्थानीय संसाधनों के आधार पर पशुपालन, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन और वन आधारित आजीविका को बढ़ावा देने की बात भी कही।
ग्रामीणों से सीधा संवाद
बोंदारी में मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और क्षेत्र की जरूरतों को समझा। इस दौरान प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, सांसद भारती पारधी, मंत्री संपतिया उइके, विधायक संजय उइके और मधु भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक गांव और परिवार को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। बोंदारी जैसे क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं और स्थानीय रोजगार उपलब्ध कराकर विकास को स्थायी रूप देने का प्रयास किया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.