Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

सफलता की मिसाल बनी लखपति दीदी पुस्‍तकला ठकरेले

सफलता की मिसाल बनी लखपति दीदी पुस्‍तकला ठकरेले

34126112025130033584251120251429201000436549.webp

सिलाई से शुरू हुआ सफर, कैंटीन होते हुए ई-रिक्‍शा तक पहुंचा
बालाघाट। 
मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की बदौलत ग्राम हीरापुर की श्रीमती पुष्तकला ठकरेले ने वह कर दिखाया, जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। कभी सिलाई का काम करके घर-परिवार चलाने वाली पुष्तकला दीदी ने मेहनत, हिम्मत और सही दिशा में उठाए कदमों से न सिर्फ अपनी आर्थिक स्थिति सुधारी, बल्कि अपने परिवार को लखपति परिवार बनने की राह पर भी अग्रसर किया है।
बालाघाट विकासखंड के ग्राम हीरापुर की निवासी पुस्‍तकला ठकरेले ने गरीबी को करीब से देखा है और अभावों के जीवन ने उसे कई तरह के अनुभव भी दिये है। परिवार की आर्थिक स्थिति को बदलने के लिए वह 01 सितंबर 2019 को कल्याणी आजीविका स्व-सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के बाद उसमें आत्‍मविश्‍वास का संचार हुआ और तभी से उसकी जिंदगी ने नई दिशा पकड़ ली। समूह से जुड़ने के थोड़े समय बाद उन्होंने समूह से रिवाल्विंग फंड की 10 हजार रुपये की राशि लेकर रंगोली व्यवसाय शुरू किया। उसकी लगन एवं मेहनत से इस छोटे से व्यवसाय ने उसे 20 हजार रुपये की आय दिला दी। इस आय ने उसे आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया।

Image after paragraph

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

कैंटीन व्यवसाय से मिली मजबूत उड़ान..
रंगोली व्यवसाय से मिली सफलता ने पुस्‍तकला के मन में बड़े सपने जगाए। उसने सीसीएल के माध्‍यम से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर जनपद पंचायत बालाघाट में ‘आजीविका दीदी’ के नाम से कैंटीन शुरू किया। कैंटीन शुरू होते ही उसकी मेहनत रंग लाई। कैंटीन से उसे रोज़ाना 02 से ढाई हजार रुपये तक की कमाई होने लगी। यह आय उसके जीवन में आर्थिक स्थिरता लेकर आई। सिर्फ खुद तक सीमित न रहते हुए, पुष्तकला दीदी ने अपने पति के लिए भी आय का साधन खड़ा करने का निर्णय लिया। ई-रिक्शा खरीदने के लिए थोड़ी राशि कम पड़ रही थी, इसलिए उन्होंने सीएलएफ से 01 लाख रुपये का ऋण लिया और ई-रिक्शा खरीदकर अपने पति का व्यवसाय भी शुरू कराया। ई-रिक्‍शा से पति को अच्‍छी आय होने लगी है। पति-पत्नी दोनों कमाने लगे हैं और परिवार की आय पहले की तुलना में कई गुना बढ़ गई है।
मेहनत, लगन और आजीविका मिशन द्वारा दिए गए अवसरों का सही उपयोग करते हुए पुष्तकला दीदी का परिवार आज लखपति परिवार के रूप में स्थापित हो चुका है। पुस्‍तकला की मेहनत, लगन, ईमानदारी यह साबित करती है कि यदि ईरादे मजबूत हों और अवसर का सही उपयोग किया जाए, तो कोई भी सफलता असंभव नहीं होती।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.