Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

पचमढ़ी में वर्ल्ड क्लास सुविधाएं: बालाघाट, मंडला और डिंडोरी होंगे नक्सलमुक्त; जानें मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (6 मई) को हुई कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण फैसले हुए। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया, नरसिंहपुर और सतना में कृषि मेले लगेंगे।

16206052025162446mp_cabinet_meeting_1746531125.webp

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार (6 मई) को कैबिनेट बैठक हुई। इसमें पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में डेलवप करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।

नगरीय विकास मंत्री के मुताबिक, सरकार ने मैहर, मऊगंज और पार्ढुना जिले में खाद्य नागरिक आपूर्ति और नापतोल विभाग के कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही बालाघाट, मंडला और डिंडोरी को नक्सलमुक्त करने 850 युवाओं की भर्ती की जाएगी। 

 

मोहन कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय

  • सरकार पचमढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। ताकि अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित कर सकें। नजूल की भूमि पर जरूरी विकास कार्य किए जाएंगे। 
  • किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। मंदसौर जिले के सीतामऊ में कृषि उद्योग समागम-2025 का सफल आयोजन हुआ। जून में नरसिंहपुर और सतना जिले में भी कृषि मेले आयोजित किए जाएंगे। 
  • बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिले से नक्सलवाद का मूवमेंट को खत्म करने का फैसला किया है। कैबिनेट ने इसके लिए 850 नए पद सृजन किए हैं। एक साल तक हर कार्यकर्ता को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। 
  • मऊगंज, मैहर और पांढुर्ना जिलों में खाद्य नागरिक आपूर्ति और नापतोल विभाग के कार्यालय शुरू किए जाएंगे। 
  • दिव्यांग ओलंपिक को को भी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। रुबीना फ्रांसिस और कपिल परमार को एक-एक करोड़ रुपए देने का निर्णय कैबिनेट ने लिया है। 
  • केंद्रीय पेंशन प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के पांच शहरों में कल डिफेंस मॉक ड्रिल होगी। इसके लिए इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और सतना जिले को चुना गया है। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.