Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां भी चलाएंगी सहकारी समितियां, भोपाल में अमित शाह का ऐलान, सांची और NDDB के बीच MoU

पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियां भी चलाएंगी सहकारी समितियां, भोपाल में अमित शाह का ऐलान, सांची और NDDB के बीच MoU

27713042025152110amit_shah_in_mp_1744538947.webp

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री रविवार (13 अप्रैल) को भोपाल पहुंचे, जहां वह रवींद्र भवन में आयोजित राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान शाह ने कई बड़े ऐलान किए। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। शाह ने कहा कि अब सहकारी समितियां भी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के लिए आवेदन कर सकेंगी।

सहकारिता सम्मेलन कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की। इस दौरान राज्य के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पशुपालन-डेयरी विकास मंत्री लखन पटेल भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए  NDDB और सांची के बीच एक MOU भी साइन हुआ।

'पेट्रोल पंपों का संचालन करेंगे सहकारी समितियां'
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में सहकारी समितियां अब पेट्रोल पंपों का संचालन करने के साथ-साथ रसोई गैस का वितरण भी संभालेंगी। शाह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में एमपी में काफी संभावनाएं हैं, जिस पर काम करने की जरूरत है।

इससे पहले स्टेट हैंगर पर शाह का स्वागत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इसके बाद शाह का काफिला रवाना होकर सीएम हाउस पहुंचा, जहां शाह ने सीएम मोहन यादव और उनके साथी मंत्रियों के साथ लंच किया।

सांची का नाम नहीं बदलेगा
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल ने बताया कि मप्र दुग्ध संघ और एनडीडीबी के बीच अनुबंध के बाद भी न तो सांची का नाम हटेगा, न लोगो बदलेगा। संचालन का काम एनडीडीबी के हाथों में रहेगा। दुग्ध संघ में अब सीईओ, एनडीडीबी के अधीनस्थ काम करेंगे।

एनडीडीबी और दुग्ध संघ के बीच हुए करार के बाद मध्यप्रदेश में दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 6 हजार से बढ़ाकर 9 हजार हो जाएगी।

एनडीडीबी राज्य में डेली दुग्ध उत्पादन क्षमता को 10 लाख लीटर से बढ़ाकर 5 साल में 20 लाख लीटर तक ले जाएगा। 5 साल के प्रोजेक्ट के लिए 1447 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.