Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान झूलेलाल का 1075 वां जन्मोत्सव

धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान झूलेलाल का 1075 वां जन्मोत्सव

4542903202514541363929032025120606whatsappimage2025-03-29at5.28.33pm.webp

बालाघाट। सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल का 1075 वां जन्मोत्सव, चेट्रीचंड महोत्सव, पूज्य सिंधी पंचायत बालाघाट के तत्वावधान में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत आज 29 मार्च को सिंधु भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक  जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्त जांच शिविर आयोजित होगा। जिसमें संचारी तथा गैर संचारी रोग अंतर्गत टीबी, शुगर, बीपी, कैंसर, हृदय रोग, सिक्लसेल, एनीमिया आदि की जांच एवं स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही 67 प्रकार के रोगों की पैथालॉजी जांच, आवश्यक दवाओं का वितरण भी होगा। शिविर में 70 वर्ष से अधिक उम्र के पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे।  इसी दिन शाम 05 बजे सिंधु भवन से महिला स्कूटर रैली निकाली जाएगी। जो शहर भ्रमण उपरांत वापस सिंधु भवन पर समाप्त होगी। रात 09 बजे से सिंधु भवन में बॉलीवुड गायक प्रियंका केशवानी और अजय मुकेश द्वारा एक शाम झूलण के नाम से रंगारंग संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जबकि 30 मार्च की सुबह 08 बजे सिंधु भवन से युवाओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। तत्पश्चात सुबह 10.30 बजे सिंधी मोहल्ला स्थित सांई झूलेलाल मंदिर में था 11 बजे सिंधु भवन में स्थित मंदिर में भगवान झूलेलाल का दूध से अभिषेक एवं हवन पूजन किया जाएगा और 05 बजे सिंधु भवन से शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियों के अलावा डीजे और बैंड बाजे शामिल होंगे। शोभायात्रा शहर के मुख्य चौक चौराहों से होती हुई मोती तालाब पहुंचेगी। जहां विशेष पूजन अर्चन और भजन कीर्तन उपरांत बहराणा साहेब का विसर्जन किया जाएगा। रात को मोती गार्डन में कलाकारों द्वारा संगीतमय धार्मिक भजनों का कार्यक्रम होगा। पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष अमर मंगलानी, पूर्व अध्यक्ष रमेश रंगलानी एवं पदाधिकारियों ने समाज जनों से 30 मार्च को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.