Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

रामानंद संप्रदाय के लापता स्वामी रामनरेशाचार्य भुसावल में मिले

रामानंद संप्रदाय के जगतगुरु स्वामी रामनरेशाचार्य गुरुवार को पिपरिया स्टेशन से लापता हो गए थे। 10 घंटे की खोज के बाद वे भुसावल स्टेशन पर सुरक्षित मिले। सुरक्षाकर्मियों और पुलिस की सतर्कता से उन्हें जबलपुर लाया जा रहा है। शिष्य और अनुयायी पूरे दिन चिंतित रहे।

64224042025192911madhya-pradesh-missing-swami-ramnareshacharya-of-ramanand-sect-found-in-bhusaval-shridham-express.jpg

रामानंद संप्रदाय के लापता प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य भुसावल में मिल गए हैं। पता चला कि संत कटनी-भुसावल ट्रेन में भूलवश बैठकर भुसावल पहुंच गए थे। जल्द ही आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम उन्हें लेकर जबलपुर आ रही है।

बताया जा रहा है कि श्रीधाम ट्रेन पिपरिया के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आई थी। उसी दौरान संत जी ट्रेन से नीचे उतर गए और उसके बाद फिर प्लेटफार्म पर ही टहलने लगे। इस बीच श्रीधाम ट्रेन आगे निकल गई, तो वहीं बगल में ही तीन नंबर प्लेटफार्म पर कटनी-भुसावल ट्रेन खड़ी थी। उसी ट्रेन में बैठकर महाराज जी भुसावल पहुंच गए। बता दें कि रामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में रामनरेशाचार्य ने पूरे भारत की यात्रा की थी।

इससे पहले दोपहर में सूचना आई थी कि रामनरेशाचार्य ट्रेन से भोपाल से जबलपुर आते समय लापता हो गए हैं। उनकी अंतिम लोकेशन पिपरिया रेलवे स्टेशन पर मिली थी। संत के साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने काफी देर तक उन्हें तलाशने के बाद जीआरपी और आरपीएफ को उनके लापता होने की सूचना दी। स्वामी रामनरेशाचार्य को भोपाल से लेकर जबलपुर तक के सभी स्टेशनों पर तलाश किया गया है। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला था।

आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम उन्हें लेकर जबलपुर पहुंचेगी।

आरपीएफ और जीआरपीएफ की टीम उन्हें लेकर जबलपुर पहुंचेगी।

स्वामी रामनरेशाचार्य भोपाल से गुरुवार सुबह श्रीधाम एक्सप्रेस से जबलपुर के लिए रवाना हुए थे। रामानंद संप्रदाय के प्रधान आचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य का जबलपुर में एक सप्ताह कार्यक्रम था। बताया जा रहा है कि वे यहां गौरीघाट, जिलहरीघाट स्थित प्रेमानंद आश्रम में एक सप्ताह रूकने वाले थे। स्वामी रामनरेशाचार्य के रेलवे स्टेशन से लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया था। विशेष सुरक्षा प्राप्त संत रामनरेशाचार्य को सुबह आखिरी बार पिपरिया रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। उनका 10 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया था। रामनरेशाचार्य के सुरक्षा स्टाफ की सूचना के आधार पर पड़ताल करने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली गई।

पिपरिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाते दिखे रामनरेशाचार्य।

पिपरिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर जाते दिखे रामनरेशाचार्य।

कौन हैं स्वामी रामनरेशाचार्य

  • जगदगुरु रामानंदाचार्य पद प्रतिष्ठित स्वामी रामनरेशाचार्य रामानंदी वैष्णवों की मूल आचार्यपीठ श्रीमठ के पीठाधीश्वर हैं।
  • जगदगुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हाराव की पहल पर गठित रामालय ट्रस्ट के संयोजक रहे हैं।
  • उस ट्रस्ट में द्वारका पीठ और ज्योतिष पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और शृंगेरी पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी भारती तीर्थ जी भी थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.