Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

सिंगरौली बस स्टैंड में भीषण हादसा: आग में जिंदा जला क्लीनर, दो बसें खाक

24 वर्षीय हरीश पनिका छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफ नगर का रहने वाला था जो हादसे में जिन्दा जल गया

44125032025141600_marriage_garden_fire_1742617153.webp

सिंगरौली। मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार (24 मार्च) देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड पर खड़ी दो बसों में अचानक आग भड़क गई, जिसमें एक क्लीनर की जिंदा जलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों बसें जलकर राख हो चुकी थीं।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, सिंगरौली बस स्टैंड पर विजय ट्रैवल्स और सिद्दीकी बस सर्विस की बसें पास-पास खड़ी थीं। रात 12 बजे विजय ट्रैवल्स की बस में अचानक आग लग गई, जो पास में खड़ी सिद्दीकी बस तक फैल गई।

RO. NO 13910/80

बस में ड्राइवर जाहिद खान, कंडक्टर काशी पटेल और क्लीनर हरीश पनिका सो रहे थे। आग की लपटों के बीच कंडक्टर काशी की नींद खुली तो उसने बचने के लिए आवाज लगाई।

  • ड्राइवर जाहिद और कंडक्टर काशी किसी तरह बाहर निकल गए, लेकिन हरीश बाहर नहीं आ पाया और बस में ही जिंदा जल गया।

  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

कौन था मृतक हरीश पनिका?

  • 24 वर्षीय हरीश पनिका छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफ नगर का रहने वाला था

  • उसकी साल 2023 में शादी हुई थी, लेकिन अभी कोई संतान नहीं थी।

शराब पीने के बाद सो गए थे तीनों कर्मचारी

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विजय ट्रैवल्स की बस छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के लिए चलती थी।

  • सोमवार रात करीब 9 बजे बस अंबिकापुर से बैढ़न पहुंची और स्टैंड में खड़ी थी।

  • बस के स्टाफ जाहिद, काशी और हरीश ने शराब पी और फिर रात 11 बजे खाना खाकर सो गए।

  • रात 12 बजे अचानक आग लग गई।

  • पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन सुबह 4 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

आग कैसे लगी? पुलिस कर रही जांच

अब तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के पीछे की वजह की जांच कर रही है।

  • शुरुआती अंदाजा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट, ज्वलनशील पदार्थ, या किसी चिंगारी के कारण आग लगी होगी।

इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.