Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

समर सीजन में नियमित ट्रेनें फुल, किराया 30% से है ज्यादा, भोपाल रेल मंडल से गुजरेगी ये स्पेशल Train

समर सीजन में नियमित ट्रेनें फुल, किराया 30% से है ज्यादा, भोपाल रेल मंडल से गुजरेगी ये स्पेशल Train

85726042025085241_train_1744954971.webp

समर सीजन को लेकर एक तरफ जहां नियमित ट्रेनें फुल हो गई है। रेलवे इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की वजह यात्री सुविधा को लेकर लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कर रहा है। भोपाल रेल मंडल से करीब 24 से अधिक समर स्पेशल ट्रेनें हाल्ट लेकर गुजरेगी। इन ट्रेनों में सफर के लिए यात्रियों को नियमित ट्रेनों की अपेक्षा 20 से 30 फीसदी तक अधिक किराया देना पड़ेगा।

जानकारी के अनुसार रेलवे को यात्री भार से होने वाली आय में बढ़ोत्तरी करने के लिए समर सीजन में अधिक से अधिक कमाई के लिए विभिन्न जोन व मंडलों द्वारा लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की जा रही है। इन स्पेशल ट्रेनों के नाम पर रेलवे हर माह हजारों यात्रियों से रूटीन की ट्रेनों की तुलना में 20 से 30 फीसदी अधिक किराया वसूलेगा। यात्रियों को एसी कोच में सफर के लिए नियमित ट्रेनों की अपेक्षा 300 रुपए तक और स्लीपर में 150 रुपए तक किराया देना पड़ेगा।  

पहले लगाए जाते थे अतिरिक्त कोच अब चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनें
जानकारी के अनुसार कुछ साल पहले तक रेलवे यात्री ट्रेनों में भीड़-भाड़ अधिक होने पर खास-तौर पर समर सीजन में जनरल से लेकर स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाते थे। जिन में कई बार 3 से 5 कोच को बढ़ाया जाता थे। लेकिन अब रेलवे ने इन अतिरिक्त कोचो को लगाने  वजह सिर्फस्पेशल ट्रेनों का संचालित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में पमरे जोन के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि
रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन है। इसके हिसाब से पमरे जोन से समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की आवश्यकता होगी। उनमें अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।

इन दिनों स्टेशन व ट्रेनों में दिख रही भीड़-भाड़
समर सीजन अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी शादियों का सीजन चल रहा है। इसके चलते स्टेशन व ट्रेनों अधिक -भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है। स्लीपर से लेकर एसी कोच पूरी तरह फुल नजर आ रहे है। तो वही स्टेशन पर भी यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.