कांग्रेस के अभियान के जवाब में BJP की हुंकार : 4 नवंबर को बलौदाबाजार में बड़ी रैली, 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
बलौदाबाजार। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के बीच छत्तीसगढ़ में सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। अब भाजपा भी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ मैदान में उतरने जा रही है। पार्टी ने 4 नवंबर को बलौदाबाजार में बड़ी रैली आयोजित करने की तैयारी की है, जिसमें करीब 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेस के आंदोलन के बीच होने जा रही भाजपा की इस रैली को सियासी जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।
रैली से पहले भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अहम बैठक हुई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा से लेकर भीड़ जुटाने और जनसंपर्क तक की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई।
घर-घर संपर्क बढ़ाने पर जोर
जिला अध्यक्ष आनंद यादव ने स्वागत भाषण के साथ बैठक की शुरुआत की। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और संगठन की ओर से तय कार्यक्रम को पूरी जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बेहतर तालमेल और सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा ने रैली के उद्देश्य और तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया।

4 नवंबर को शक्ति प्रदर्शन की तैयारी
भाजपा इस रैली के जरिए लोकतंत्र और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की तैयारी में है। साथ ही 10 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य रखकर पार्टी बलौदाबाजार में अपनी संगठनात्मक ताकत दिखाने की कवायद में जुटी है। कांग्रेस के अभियान के बीच भाजपा की प्रस्तावित रैली ने जिले का राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। अब नजर 4 नवंबर पर रहेगी, जब ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ भाजपा बलौदाबाजार में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद कमलेश जांगड़े, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सनम जांगड़े सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, डॉ. अजय राव, प्रदेश सह संयोजक टेसूलाल धुरंधर, पूर्व अध्यक्ष योगेश चंद्राकर, राकेश तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और जिला महामंत्री विजय यादव समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.