होम / राजनीती / भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
राजनीती
भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस: मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग का जोरदार प्रदर्शन, केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
*दुर्ग।* अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, दुर्ग द्वारा *"भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस"* के रूप में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग के अध्यक्ष *श्री धीरज बाकलीवाल जी की विशेष उपस्थिति* एवं मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष *श्री अलताफ अहमद जी के नेतृत्व* में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, लोकतंत्र की आवाज को बुलंद कर रहे जननायक *श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं इंडिया गठबंधन के सांसदों* के साथ दिल्ली में हुए बर्बरतापूर्ण दुर्व्यवहार के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
आज शाम ठीक *4:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग* से विरोध रैली प्रारंभ हुई। रैली *शनिचरी बाजार चौक, पांच कंदील, गवलीपारा* के मुख्य मार्गों से होते हुए नारेबाजी के साथ *गांधी चौक* पहुंची।
गांधी चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने *केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन* कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान "लोकतंत्र की हत्या बंद करो", "तानाशाही नहीं चलेगी" के नारे लगाए गए।
श्री धीरज बाकलीवाल जी ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है, जिसे कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। श्री अलताफ अहमद ने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला दिन है और कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेगा।
इस विरोध प्रदर्शन में प्रेमलता साहू, अजय शर्मा,संजय बत्रा,दुष्यंत देवांगन,विजय चंद्राकर,राहुल शर्मा,आनंद कपूर ताम्रकार,गुरुदीप भाटिया,बृजलाल पटेल,निकिता मिलिंद,नीता कश्यप,देव सिन्हा, गणेश सोनी,सुरेंद्र सिंह राजपूत, नासिर खोखर,शाहिद खान,सुशील भारद्वाज,फिरोज खान,नंदकिशोर शर्मा,लिखन साहू,हेमंत तिवारी, जगमोहन ढीमर,मुकेश साहू,भूपेंद्र भीमसेन,ईश्वर साहू,अख्तर चौहान अक्की,अली असगर,रवि कोरिया राजकुमार वर्मा,शानू खान,चिराग शर्मा,आयुष शर्मा,निता कश्यप, मनीष सोनवानी,अभिनव बघेल, अली असगर,अशोक मेहरा,शिशिर कसार,नरेंद्र सोनकर,डॉ भूपेंद्र वर्मा,रफीक खान,प्रियांशु शर्मा,हितेश सेन,तिलक राजपूत,मध्य ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.